दैनिक राशिफल 1 अगस्त 2018 : मीन राशि वाले... आज निवेश से संबंधित काम को टाल दें
इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव की स्थिति आ सकती है। निजी स्तर पर आप काफी सफल रहेंगे। आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और आर्थिक व प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे।
Born Today : Taapsee Pannu, Actress
मेष (Aries) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें।
वृष (Taurus) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।
मिथुन (Gemini) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। पिता का सहयोग मिलेगा इसलिए निराश न हों। क्या न करें-किसी से बेमतलब न उलझें।
कर्क (Cancer) : आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं।
सिंह (Leo) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।
कन्या (Virgo) : समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों।
तुला (Libra) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा। नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।
वृश्चिक (Scorpio) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें-अपनी वाणी को कठोर न करें।
धनु (Sagittarius) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें-शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।
मकर (Capricorn) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज न करें।
कुंभ (Aquarius) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन की आवक बनी रहेगी। खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।
मीन (Pisces) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और संबंधों में ताजगी लाने की कोशिश करेंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा अपने लिए नए रास्ते बनाएंगे। क्या न करें- आज निवेश से संबंधित काम को टाल दें।
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 29 जुलाई से 4 अगस्त 2018 : वृष राशि वालों को इस हफ्ते कारोबार में होगा फायदा