ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 18 अक्‍टूबर 2019 शुक्रवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

कैसा रहेगा ये साल: इस साल आप अपने परिजनों को उनकी जरूरत के अनुसार समय नहीं दे पाएंगे। आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी होगी, क्योंकि मित्र और सहयोगी आपकी उम्मीद के अनुरूप सहयोग नहीं दे पाएंगे। आपका अपने प्रति विश्वास ही आपको लगातार सफलता दिलाएगा।

Born Today : Kunal Kapoor, Actor

मेष (Aries) : आज स्वास्थ्य को लेकर भाग-दौड़ हो सकती है। कार्य व व्यापार में नए सूत्र हाथ लगने की संभावना है। क्या न करें- आज जीवनसाथी को लेकर लापरवाही भरा रुख न रखें।

वृष (Taurus) : आज अचानक गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज भाइयों से किसी प्रकार की टकराव की स्थिति न आने दें।

मिथुन (Gemini) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है। क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे, अत: बिना वजह किसी मामले में खुद को न डालें।

कर्क (Cancer) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। क्या न करें- आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, परंतु किसी बात पर विवाद की स्थिति न आने दें।

सिंह (Leo) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। क्या न करें- आज आपकी वाणी कठोर हो सकती है। यात्राएं निरर्थक और थका देने वाली होंगी, अत: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

कन्या (Virgo) : नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- आज यात्रा से पहले अपने वाहन के प्रति लापरवाही न बरतें, उसे भली-भांति जांच लें।

बेजन दारूवाला राशिफल 13 से 19 अक्टूबर: इस हफ्ते कुछ नए मौके मिलेंगे, जो आपकी जिंदगी बदलकर रख देंगे

आर्थिक राशिफल 13 से 19 अक्टूबर: यह सप्ताह उत्तम है, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, अपना महत्व स्थापित करके रहेंगे

तुला (Libra) : धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी, सुदूर यात्रा का योग है। क्या न करें- आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं, अत: ज्यादा परिश्रम के बाद भी किसी प्रकार का विवाद न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज कुछ समय के लिए अपनों से न उलझें।

धनु (Sagittarius) : आज लाभ के भी योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आज अपने क्रोध पर बहुत नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में कोई जोखिम न उठायें।

मकर (Capricorn) : आज के दिन आपको अचानक धन का लाभ होगा। कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

कुंभ (Aquarius) : आज सेहत खिली हुई व जोश से परिपूर्ण रहेगी। निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। क्या न करें- अनावश्यक विवादों से बचें। नए लोगों से संबंध जोडऩे के पहले पूर्ण विचार करें।

मीन (Pisces) : लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे। अजीविका के साधनों से लाभ रहेगा। निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी। क्या न करें- राजनीति और सामाजिक कार्य करने वालों को आज सतर्क रहना होगा।

Posted By: Chandramohan Mishra