हमारे ज्योतिषाचार्य ने 1 फरवरी मंगलवार के लिए समस्‍त राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताए हैं। अपने नाम के प्रथम अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें राशिफल साथ ही अपने दिन को बनाएं और भी खास।

पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। आज के दिन जन्मे लोगों में किसी भी तरह का कोई अंर्तद्वंद नहीं होता। ऐसे लोग सरकारी तंत्र पर ज्यादा होते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर आपके लिए शुभकारी माह होंगे।
मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज के दिन आपकी स्थिति पहले से बेहतर हो गई है। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।
वृष राशि - आज का राशिफल (Taurus)- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। आप व्यापारिक दृष्टीकोण से आगे बढ़ेंगे। क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
मिथुन राशि - आज का राशिफल (Gemini)- (क, की, कु, घ, छ, के, को, ह) : आज के दिन आपको अपने जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य एवं संतान पर ध्यान दें। क्या न करें- आज के दिन प्रेम में कलह ना करें।
कर्क राशि - आज का राशिफल (Cancer)- (हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज के दिन आर्थिक निवेश ना करें।
Born today : Manoj Tiwari, Indian Politician/singer/actor

View this post on Instagram A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)


सिंह राशि - आज का राशिफल (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे) : आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। मां का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।
कन्या राशि - आज का राशिफल (Virgo)- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन गृह कलह होने के संकेत मिल रहे हैं। क्या न करें-आज के दिन जुबान को अनियंत्रित ना होने दें।
तुला राशि - आज का राशिफल (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज भावुकता में कोई निर्णय ना लें।
वृश्चिक राशि - आज का राशिफल (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु) : आज के दिन आपके धन का आवक बढ़ेगा। आपके कुटुम्बों में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज पूंजी का निवेश ना करें।
धनु राशि - आज का राशिफल (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज के दिन आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भाग्य आपका साथ देगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में भी सुधार होगा। क्या न करें- आज संतान से दूरी को हल्के मे ना लें।
मकर राशि - आज का राशिफल (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। मन परेशान रहेगा। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें-आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।
कुंभ राशि - आज का राशिफल (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। संतान एवं प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज मधुमेह के रोगी अपने स्वास्थ्य में लापररवाही ना करें।
मीन राशि - आज का राशिफल (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन आपको कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की सम्भावना है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। सरकारी तंत्र का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

Posted By: Satyendra Kumar Singh