ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 22 अगस्‍त 2018 दिन बुधवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।

ये साल नौकरी-धंधे से संबंधित सभी कार्य थोड़े से प्रयास से पूरे होंगे, जो आपको आत्मविश्वास एव संतुष्टि प्रदान करेंगे। किंतु, हताशा, निराशा, मानसिक अस्वस्थता अथवा गैर जरूरी जल्दबाजी के कारण नुकसान होने की संभावना हो सकता है। सुगंधित इत्र लगाकर ही घर से जाए।

Born Today : Chiranjeevi, Film Actor

मेष (Aries) : कला के प्रति आज आपकी विशेष अभिरुचि रहेगी। संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे। क्या न करें- किसी कार्य को लेकर मन में पहले से नकारात्मक विचार न लाएं।

वृष (Taurus) : शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे, परंतु दोपहर के बाद परेशानी हो सकती है। क्या न करें- आप इस समय भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा ना लगाएं।

मिथुन (Gemini) : शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। व्यवसाय में आपके अधिकारी आपसे अप्रसन्न रहेंगे। क्या न करें- अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।

कर्क (Cancer) : आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। क्या न करें- आर्थिक तंगी के कारण आप परेशान रह सकते हैं। गलत तरीके से धन अर्जित न करें।

सिंह (Leo) : कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा। उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि आप को लाभ देगी। पदोन्नति हो सकती है। क्या न करें- शीघ्र निर्णय ना लें और आज कोई बड़ा निवेश न करें।

कन्या (Virgo) : वाहनसुख मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। मनोरंजन स्थल पर जाकर मन को आनंद देने का प्रयास सफल रहेगा। क्या न करें- आज किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित ना हों।

तुला (Libra) : सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज भूलकर भी कोई ऐसा काम ना करें, जिससे आपके सम्मान को ठेस पहुंचे।

वृश्चिक (Scorpio) : आर्थिक लाभ होगा। दोपहर के बाद का समय आप मित्रों और स्वजनों के साथ सावधानीपूर्वक बिताइएगा। क्या न करें- आपका प्रेम के प्रति जुनून खतरनाक हो सकता है। सावधानी बरतें।

धनु (Sagittarius) : शारीरिक रूप एवं मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। क्या न करें- आवश्यक ना हो तो यात्रा ना करें या कुछ समय के लिए टाल दें।

मकर (Capricorn) : आपको अपने खर्च पर थोड़ा नियंत्रण करना चाहिए। आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी। क्या न करें- परिवारजनों तथा सहकर्मियों के साथ अधिक वाद-विवाद न करें।

कुंभ (Aquarius) : व्यावसायिक क्षेत्र में विपत्ति आ सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से संभलकर चलिएगा। व्यवसाय में स्थिति प्रतिकूल रहेगी, ऐसा अनुभव होगा। क्या न करें- तनाव से बचने का प्रयास करें।

मीन (Pisces) : परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान सम्मान मिलने की भी संभावना है। क्या न करें- अधिक तले भोज एवं मीठे भोज्य पदार्थों से स्वयं को दूर रखें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अगस्त 2018 : तुला राशि वाले... खूब पार्टी करेंगे, मिल सकती है कोई संपत्ति

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 19 से 25 अगस्त 2018 : धनु राशि वाले... सेविंग्स बचाकर रखें, निवेश करने का सही समय नहीं है

Posted By: Chandramohan Mishra