ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 24 जुलाई 2018 दिन मंगलवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।


इस साल आपकी योजनाएं उन्नति एवं प्रगति के मार्ग को सरल बनाएंगी। छात्र वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कारोबार में प्रगति होगी, लेकिन धन का आगमन विलंब से होगा। आपको पारिवारिक एवं भौतिक सुख मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति एवं भोग विलास के लिए यह साल अनुकूल रह सकता है।

Born Today : Manoj Kumar, Film Actor

मेष (Aries) : आज पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा। आज आर्थिक मामलों के लिए समय अनुकूल रहेगा। क्या न करें- आज आपको चाहिए कि निजी जीवन में उपजे छोटे विवाद को बड़ा न बनाएं।

 

वृष (Taurus) : आज आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं। क्या न करें- आज किसी से किसी भी प्रकार का अप्रिय संभाषण न करें।

 

मिथुन (Gemini) : आज आपकी आमदनी के स्रोतों में इजाफा होता नजर आ रहा है। क्या न करें- आज किसी काम में मिली असफलता के कारण आई चिंता और खान पान पर भी संयम रखें तो सब ठीक रहेगा।

 

कर्क (Cancer) : आज लाभ की संभावनाएं काफी मजबूत रहेंगी। आमदनी के किसी नए स्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। क्या न करें- आज के दिन आलस्य ना करें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

 

सिंह (Leo) : आज आप अपने कार्य को हर कीमत पर पूरा करेंगे। काम का सामंजस्य आपके दुखों के निवारण में मददगार होगा। क्या न करें- आज दूसरों की राय को अनसुना ना करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जुलाई 2018 : तुला राशि वाले... इस हफ्ते गुप्त सौदे और मुलाकात करेंगे और आप? जानिए यहां

कन्या (Virgo) : आज काम को लेकर भी कुछ चिंताएं संभव हैं। आज परिवार में सुख और शांति का वातावरण बनेगा। क्या न करें- आज कोशिश करें कि आपमें अहंकार युक्त भावनाएं न पनपने पाएं।

 

तुला (Libra) : आज कोशिश करने पर आप विपरीत परिस्थितियों में भी सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगे। क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

 

वृश्चिक (Scorpio) : आज कार्य-व्यवसाय के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापार में बदलाव या फिर नौकरी में पदोन्नति की भी संभावना है। क्या न करें- आज निवेश के मामलों में जोखिम ना उठाएं।

 

धनु (Sagittarius) : आज अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा जिससे आपके कामों में लाभ का इजाफा होगा। क्या न करें- आज आप कुछ नया करें तो अनुभवी लोगों की सलाह को इग्नोर ना करें।

 

मकर (Capricorn) : आज कुछ व्यवसायिक और अनुभवी व्यक्तियों के मिलने से आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। क्या न करें- आज जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह का अप्रिय संभाषण ना करें।

 

कुंभ (Aquarius) : आज आपकी आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी। आमदनी के किसी नए स्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। क्या न करें- आज किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।

 

मीन (Pisces) : आज किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरू करने में खर्चे हो सकते हैं। कहीं से अचानक कोई बड़ा लाभ भी हो सकता है। क्या न करें- किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी।

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 22 से 28 जुलाई 2018 : नौकरी-पेशा लोगों के लिए शानदार रहेगा यह हफ्ता!

Posted By: Chandramohan Mishra