ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 30 सितम्बर 2019 सोमवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

कैसा रहेगा ये साल: इस वर्ष जल्द ही बेहतर परिणाम दिखाई देंगे। कारोबार में नजर बनाए रखें और लापरवाही से बचें। कल्पनाओं में न खोएं सच के धरातल पर रहें। भूमि से जुड़े मसलों में संभलकर काम करना चाहिए। आप जो भी काम करेंंगे उसमें आपको तारीफ भी मिल सकती है।

Born Today : Shaan, Singer

मेष (Aries) : आप पैसों के मामलों में, खरीददारी और सौदेबाजी में बहुत हद तक सफल होंगे। क्या न करें- अपने तेज-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएं।

वृष (Taurus) : व्यवसाय में आप अच्छी प्रगति करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। क्या न करें- दूसरों की निजी जानकारियों को सार्वजनिक करने से बचें।

मिथुन (Gemini) : जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार होगा। दोस्तों के साथ आपकी खूब पटेगी। क्या न करें- आप नकारात्मक विचारों को अपने आस-पास न भटकने दें। सावधान रहें।

कर्क (Cancer) : आपके द्वारा अपने प्रिय पात्र को खुश करने हेतु महंगी भेंट-सौगात की खरीदारी करने की संभावना है। क्या न करें- ऊर्जा की कमी से जूझ रहे हैं, तो अत्यधिक काम न करें।

सिंह (Leo) : आपके अंदर दृढ़ निश्चय और हिम्मत रहेगी। जिसकी वजह से आप नया कार्य करने की क्षमता जुटा पाएंगे। क्या न करें- आज फालतू विवादों में उलझनों से बचें।

कन्या (Virgo) : किसी बड़ी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है। आज बहुत से मामलों में दिन अच्छा रहेगा। क्या न करेंं- दाम्पत्य जीवन में कुछ विवाद होने के योग हैं। तकरार से दूर ही रहें।

तुला (Libra) : आज अधिकारियों या बुजुर्गों के साथ उपयोगी विचार-विमर्श हो सकता है। कामकाज का विस्तार करने लिए अच्छा दिन है। क्या न करें- नए तरीके से काम करने की कोशिश न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आप आत्मिक सुख और शांति महसूस करेंंगे। दोस्तों की मदद से आनंद और मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं। क्या न करें- रिश्तों में अगर तनाव चल रहा है तो उसे सुलझाने की कोशिश करें।

धनु (Sagittarius) : बहुत से मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आप जो भी काम करेंंगे उसमें आपको तारीफ मिल सकती है। क्या न करें- बेवजह अपने पार्टनर पर शक करके संबंधों को खराब न करें।

मकर (Capricorn) : आज आप व्यावसायिक मोर्चे पर एकाग्रता के साथ शुरुआत करेंगे। क्या न करें- गाड़ी चलाते समय सावधान रहें व गति को नियंत्रित रखें। लापरवाही से वाहन चलाने वालों से उचित दूरी बनाकर रखें।

बेजन दारूवाला राशिफल 29 सितम्बर से 05 अक्टूबर: आपका हौसला तमाम बाधाओं को मिटाकर सफलता और सम्मान दोनों दिलाएगा
आर्थिक राशिफल 29 सितम्बर से 05 अक्टूबर: जोश में होश न खोएं, नौकरी, बिजनेस और निवेश में सोच-समझकर कदम उठाएं

कुंभ (Aquarius) : गुप्त रूप से आप बहुत सक्रिय होंगे। आपको किसी दोस्त की मदद भी करनी पड़ सकती है। क्या न करें- नौकरी या व्यवसाय में समस्याएं रह सकती हैं। कार्यस्थल के माहौल को गंभीरता से लें।

मीन (Pisces) : व्यवसाय या नौकरी कर रहे जातकों का मन अनेक तरह की दुविधाओं में अटका रहेगा। क्या न करें- कार्यक्षेत्र में विरोध होने की संभावना बन रही है। सतर्क रहें।

Posted By: Chandramohan Mishra