Today Horoscope 14 April in Hindi: 'श्रीपति त्रिपाठी' ज्‍योतिषविद ने 14 अप्रैल मंगलवार के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और दिन बनाएं सफल।


Daily Horoscope 14 April In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। निजी स्तर पर मामले सफल रहेंगे। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और आर्थिक व प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे। मेष (Aries) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

वृष (Taurus) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों।

मिथुन (Gemini) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज ना करें।

कर्क (Cancer) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें- अपनी वाणी को कठोर न करें।

Born Today: B R Ambedkar, भारत के संविधान निर्माता

सिंह (Leo) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

कन्या (Virgo) : आज आप अपने कामकाज को बढ़ाने में खूब सफल होने वाले हैं। इसी के साथ कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।

तुला (Libra) : आज के दिन आप अपनी कई गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।

बेजन दारूवाला साप्‍ताहिक राशिफल: इस सप्‍ताह इन दो राशि वालों की मनचाही मुराद होने वाली है पूरी

धनु (Sagittarius) : आज आपकी राशि में विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। इसके अलावा पिता का सहयोग मिलेगा। इसलिए निराश न हों। क्या न करें- किसी से न उलझें।

मकर (Capricorn) : आज का आपका दिन प्रेम प्रसंग के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं।

कुंभ (Aquarius) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। ध्यान दीजिएगा कि खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

मीन (Pisces) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

Posted By: Chandramohan Mishra