Today Horoscope 31 March Hindi: ज्‍योतिषाविद 'श्रीपति त्रिपाठी' ने मंगलवार 31 मार्च 2020के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तार से बताया है। पढ़‍िए अपना राशिफल और दिन को बनाएं सफल।


Today Horoscope 31 March In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस नूतन वर्ष व्यापार-व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यापार में नए एवं लाभदायी प्रस्ताव मिलेंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। नए आयाम बनाने की प्रेरणा जागृत होगी। आर्थिक मामलों का सहयोग प्राप्त करेंगे।

मेष (Aries) : अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में उल्लास का माहौल रहेगा। क्या न करें- आज अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें।

वृष (Taurus) : आज का दिन शारीरिक व मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। क्या न करें- आज संपत्ति से जुड़े मसलों में ज्यादा जल्दबाजी नहीं करें।

मिथुन (Gemini) : आज माता या पिता की तबीयत खराब हो सकती है। आपका समय आनंद-प्रमोद में बीतेगा। क्या न करें- आज अपने मित्रों से किसी प्रकार का विवाद न करें। उनके साथ समय बिताएं।

कर्क (Cancer) : आज सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। क्या न करें- आज कोई बात लेकर समस्या आ सकती है, इसलिए विवादों से दूर रहें। दूसरों के मामलों में न पड़ें।

Born Today: Hashim Amla, South African cricketer

सिंह (Leo) : आज आप दुर्घटना से बचकर चलिएगा। बाहर के खान-पान से भी सेहत बिगडने की संभावना है। क्या न करें- आज व्यावसायिक मामलों में धैर्य न खोएं। दूसरों पर विश्वास करना सीखें।

कन्या (Virgo) : आज शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का आपको अनुभव होगा। क्या न करें- आज किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें।

तुला (Libra) : आज आर्थिक योजना बनाने का यह शुभ समय है। एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से कार्य में सफलता जरूर मिलेगी। क्या न करें- आज किसी उच्च अधिकारी से बौद्धिक चर्चा न ही करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

Monthly Horoscope April 2020 Hindi: इस महीने इन 2 राशि के लोग सफलता, धनलाभ व प्रेम सम्बन्ध में सबको छोड़ देंगे पीछे

Weekly Horoscope by Bejan Daruwalla 29 Mar-4 Apr: इस सप्‍ताह आप जिंदगी के लकी फेज में एंट्री करने वाले हैं, बस हिम्‍मत दिखाने की जरूरत है

धनु (Sagittarius) : आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। क्या न करें- आज नवीन कार्यों का चुनाव करने जा रहे हैं तो बिना सोचे-समझे निर्णय न लें।

मकर (Capricorn) : आज मित्रों-परिवारीजनों के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। क्या न करें- आज आप किसी भी प्रकार के अनावश्यक विवादो से बचें और दूसरों से बेवजह झगड़ा न करें।

कुंभ (Aquarius) : आज व्यवसायी और व्यापारी वर्ग के लिए प्रात: काल का समय अनुकूल नहीं है। क्या न करें- आज घर में किसी से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। नकारात्मकता से दूर रहें।

मीन (Pisces) : आज आप आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ निकटता का अनुभव करेंगे। क्या न करें- आज छोटी बात भी कहीं बड़ा रूप न ले ले, इसलिए लापरवाही न करें।

Posted By: Chandramohan Mishra