Horoscope Today May 13 in Hindi: ज्‍योतिषविद 'श्रीपति त्रिपाठी' जी ने 13 मई मंगलवार के लिए सभी 12 राशियों का राशिफल विस्‍तार से लिखा है। पढ़‍िए अपना राशिफल और दिन को बनाएं सुफल।


Daily Horoscope Today 13 May In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: इस वर्ष जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेदों को छोड़कर सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा। पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने के मौके मिलेंगे। पुराने रिश्तेदार या परिचित से मिलने वाले स्नेह से आप आत्मविभोर होंगे।

मेष (Aries) : आज रुके हुए कार्य पूरे हो सकेंगे। संतान पक्ष से कष्ट हो सकता है। भगवान विष्णु की शरण में जाएं, विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें। क्या न करें- यदि जोखिम कार्यों से जुड़े हुए हैं, तो सतर्क रहने की जरूरत है।

वृष (Taurus) : आज धन लाभ का योग बन रहा है। विशेष कार्य में पिता का भी सहयोग मिलेगा। किसी करीबी से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। क्या न करें- आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी।

मिथुन (Gemini) : आज पारिवारिक उलझन तथा चिंता बनी रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें या केवल बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु कलेश विकार का मन में जप करें। क्या न करें- आज अपने साथी से कोई झूठा वादा न करें।

कर्क (Cancer) : आज व्यापार तथा नौकरी में किसी व्यक्ति विशेष से सहयोग ले सकते हैं, अच्छा रहेगा। किसी कार्य में विघ्नता तथा भागदौड़ लगी रहेगी। क्या न करें- आज शांत व स्थिर रहकर काम करने का प्रयास करें।

Born Today: Sunny Leone, Actress

सिंह (Leo) : आज से अधिक व्यय होगा। भाई-बंधुओं की भूमिका को लेकर उलझन बनी रहेगी। क्या न करें- दोस्तों से किसी भी तरह का वाद-विवाद न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें।

कन्या (Virgo) : आज मानसिक कष्ट होगा। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, ध्यान दें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। भाई से सहयोग मिलेगा। क्या न करें- किसी अनजान शख्स से दोस्ती न करें।

तुला (Libra) : फिजूल खर्च हो सकता है। पारिवारिक तनाव रहेगा। विवाद से बचें। शिवजी के ऊपर दूध चढ़ाएं। इससे लाभ होगा। क्या न करें- आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ जाएंगे।

वृश्चिक (Scorpio) : आज पिता से आशीर्वाद लें, सब ठीक होगा। अकारण किसी से विवाद का योग बन सकता है। भवन के रख-रखाव तथा सौंदर्य के ऊपर व्यय करना पड़ सकता है। क्या न करें- आज किसी निकट संबंधी के घर के चक्कर लग सकते हैं।

धनु (Sagittarius) : आज विलासादि कार्यों पर व्यय अधिक हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन करें, समस्या स्वत: दूर हो जाएगी। क्या न करें- आज प्रेम प्रसंगों को लेकर सावधान रहें, अन्यथा अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है।

मकर (Capricorn) : आज पार्टनरशिप के कार्य में तनाव हो सकता है। माता-पिता का शुभाशीष लेते रहें। इससे आपको लाभ होगा। क्या न करें- आज परिवार में सभी खुश रहेंगे। एकसाथ बैठकर कुछ बनाने-खाने का प्लान बन सकता है।

कुंभ (Aquarius) : आज संतान के ऊपर तथा शुभ कार्यों में अधिक व्यय होगा। भाग्य के भरोसे कोई काम न छोड़ें। क्या न करें- आज किसी भी कार्य को लेकर तेजी बिल्कुल न दिखाएं। सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। संयम बनाए रखें।

मीन (Pisces) : आज व्यर्थ का खर्च बढ़ जाएगा तथा पारिवारिक रिश्तों में तनाव का माहौल भी बन सकता है, अत: विवेक का इस्तेमाल करें। क्या न करें- आज एकाग्रता बनाए रखें। किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सिर्फ उसी पर एकाग्र होकर कार्य करें।

Posted By: Chandramohan Mishra