Horoscope Today 9 July in Hindi: ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने गुरुवार 9 जुलाई के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। पढ़ें आज का राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।

Daily Horoscope 9 July In Hindi: अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: यह वर्ष उत्तम रहेगा। सामाजिक उत्सवों के दौरान विवाह के लिए अभिलाषी लोगों की मुलाकातें अपनी पसंद के व्यक्ति से होने की संभावना है। भागीदारी के कार्यों में अहं के टकराव की संभावना होगी।

मेष (Aries) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारें में सोचेंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। क्या न करें- सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें।

वृष (Taurus) : आज आप व्यस्त अधिक रह सकते हैं। काम में ध्यान लगा रहने वाला है। मेहनत भी बढ़ती दिखाई देती है। क्या न करें- आज कटाक्ष के चलते दूसरों को आहत न करें। इससे आपका ही नुकसान हो सकता है।

मिथुन (Gemini) : आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। क्या न करें- आज किसी बड़े फैसले से पहले सोच-विचार कर लें।

कर्क (Cancer) : कारोबार में नए लोगों का साथ मिलेगा। इसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ेगा। व्यापार में दूसरे का दखल बढ़ सकता है। क्या न करें- आज आंखें बंद कर किसी पर भरोसा न करें।

Born Today: Sangeeta Bijlani, Actress

सिंह (Leo) : काम-काज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। काम के नए मौके मिल सकते हैं। क्या न करें- आज काम को टालने की प्रवृत्ति न रखें।

कन्या (Virgo) : बच्चों को लेकर अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें कुछ परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- आज मन व्यग्र होगा, लेकिन इसे भटकने न दें।

तुला (Libra) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। कमाई के साथ-साथ व्यय भी समान रूप से होगा। क्या न करें- आज किसी भ्रम के चलते अपना रास्ता न बदलें।

Weekly Horoscope 5 To 11 July: सिंह व धनु राशि वाले खूब तरक्‍की करेंगे, सम्‍मान भी पाएंगे, जानें सभी राशियों का हाल

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। क्या न करें- आपसी बातचीत में वाणी को कठोर न होने दें।

धनु (Sagittarius) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बातों को लेकर विरोधाभास और चिंता अधिक देखी जा सकती है। क्या न करें- आज बाहरी खान-पान से परहेज करें।

मकर (Capricorn) : आज छात्रों को मिले-जुले फलों की प्राप्ति होगी। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। क्या न करें- छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव न लें।

कुंभ (Aquarius) : आज काम के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहने वाला है। यदि किसी नए स्थान पर हैं तो अपने विरोधियों से सामना होगा। क्या न करें- आज मानसिक चिंता अधिक बढ़ सकती है, ऐसे में हताश न हों।

मीन (Pisces) : आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके मिलेंगे, लेकिन आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पा सकने में कामयाब भी होंगे। क्या न करें- आज वाद विवाद में न उलझें।

Posted By: Chandramohan Mishra