लोगों को कार्रवाई का खौफ दिखाकर की जाएगी वसूली

अवैध निर्माण इनकम बढ़ा रहा एमडीए

-15 सितंबर तक चलेगा अवैध निर्माणों पर सीलिंग अभियान

-निर्माणों की कंपाउंडिंग पर भी रहेगा जोर, बढ़ेगी इंकम

आई एक्सक्लूसिव

Meerut। एमडीए की बदनामी का कारण बने अवैध निर्माण अब उसके लिए फायदे का सौदा साबित होंगे। कार्रवाई का डंडा दिखाकर एमडीए अब अवैध निर्माणों से मोटा कंपाउडिंग चार्ज वसूल करेगा। इससे न महज एमडीए की आय होगी। साथ ही अवैध निर्माणकर्ताओं को सबक मिलेगा। एमडीए ने प्रथम चरण में अवैध निर्माणों के खिलाफ सीलिंग अभियान शुरू किया है।

बढ़ेगी इनकम

एमडीए अपनी आय बढ़ाने के लिए हर साल शहर के अवैध निर्माणों पर नोटिस जारी करता है। इसके आधार पर निर्माणकर्ता को अपनी बिल्डिंग की कंपाउंडिंग करानी होती है। कंपाउंडिंग के लिए एमडीए उस बिल्डिंग के क्षेत्रफल के हिसाब से मुआवजा निर्धारित करता है। इसके बाद निर्माणकर्ता को यह मुआवजा राशि जमा करा अपने निर्माण को वैध बनाना होता है। लेकिन जेई न सिर्फ निर्माण के समय अपनी जेबें भरते हैं, बल्कि कंपाउंडिंग के नाम पर भी जमकर वसूली करते हैं।

15 सितंबर तक अभियान

एमडीए चीफ इंजीनियर एससी मिश्रा ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। अभियान 15 सितंबर तक जारी रहेगा, जिसके बाद कंपाउंडिंग कर एमडीए की आय बढ़ाई जाएगी।

बोर्ड सदस्य ने उठाया मुद्दा

जेई की इस कारगुजारी पर एमडीए बोर्ड के सदस्य डॉ। राजेश सिंह ने बोर्ड बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने एमडीए हित में बोर्ड से जेई के लिए कंपाउंडिंग टारगेट फिक्स करने की मांग भी की थी, लेकिन जेई संघ की दबंगई के सामने यह प्रस्ताव फाइलों तक ही सिमट कर रह गया था।

अवैध निर्माण सील किए जा रहे हैं। सीलिंग कार्यक्रम अभी जारी रहेगा। कंपाउंडिंग के माध्यम से इनकम बढ़ाई जाएगी। एमडीए इनकम से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

-एससी मिश्रा, चीफ इंजीनियर एमडीए

Posted By: Inextlive