ऋतिक रोशन की मूवी सुपर 30 से उन्होंने बाॅलीवुड में जोरदा वापसी की है। इसलिए उन्होंने आनंद कुमार के लिए थैंक्स गिविंग पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में एक्टर का परिवार भी मौजूद रहा...


मुंबई (मिड-डे)। मूवी सुपर 30 की सक्सेस के बाद ऋतिक रोशन के सितारे बुलंदियों पर हैं। मूवी रिलीज के बाद से ऋतिक और मूवी के रियल लाइफ हीरो आनंद कुमार की दोस्ती भी काफी खास बन गई है। यही नहीं, थैंक्स गिविंग-डे के मौके पर ऋतिक अपने अंदाज में उनका शुक्रिया अदा करना भी नहीं भूले। इसके लिए उन्होंने अपने घर पर खास उनके लिए डिनर प्लान किया। ऋतिक-अनुष्का 'सत्ते पे सत्ता' की रीमेक में आएंगे नजर, कृति सैनन भी दिखेंगी साथआनंद कुमार के साथ ऋतिक का परिवार भी रहा साथ


इस डिनर में आनंद के साथ ऋतिक के पापा राकेश रोशन, मां पिंकी रोशन और अंकल राजेश रोशन भी शामिल थे। खुद आनंद ने इस बारे में बताया कि ऋतिक उनसे पिछले कई दिनों से मिलना चाह रहे थे, पर अपनी नेक्स्ट मूवी वॉर की शूटिंग के चलते वह काफी बिजी थे और दोनों ही एक दूसरे से नहीं मिल पा रहे थे। आनंद कहते हैं कि उनकी फैमिली से मिलकर उन्हें ऐसा फील हुआ, जैसे वो अपनी फैमिली के साथ हैं। डिनर में उनके लिए वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों तरह के फूड बनाए गए थे।hitlist@mid-day.com

फराह और रोहित बनाएंगे 'सत्ते पे सत्ता' की रीमेक, हासिल करने में जुटे मूवी राइट्स

Posted By: Vandana Sharma