बढ़ती उम्र या किसी बीमारी के कारण दांत गवां देने वालों के लिए अच्छी खबर है। एक शोध में पाया गया है कि मनुष्य बड़ी उम्र में भी अपने दांत उगा सकते हैं। यह ठीक उसी तकनीक से हो सकेगा जिसके जरिये मलावी झील में पाई जाने वाली सिक्लिड मछली अपने दांत उगाती है।

दांत उगाने को शोधकर्ता उत्सुक
अटलांटा स्थित जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने मछलियों के भ्रूण में कोशिकाओं को दांतों और स्वाद ग्रंथियों में बदलने वाले रसायन का अध्ययन किया है। उम्मीद है कि इसकी मदद से मनुष्यों में दोबारा दांत उगाने में सफलता मिल सकती है। प्रोफेसर टोड स्ट्रीलमैन ने कहा, 'हमने दांतों और स्वाद ग्रंथियों के विकासक्रम को जान लिया है। अब हम प्रक्रिया को समझने की कोशिश कर रहे हैं जिसके आधार पर यह तय होता है कि कोशिका का विकास दांतों के रूप में होना है या स्वाद ग्रंथि के रूप में।' मनुष्यों में इसी तकनीक से दांत उगाने को लेकर शोधकर्ता उत्सुक हैं। मछलियों और चूहों के बीच के जेनेटिक अंतर के अध्ययन के आधार शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि मनुष्यों में नए दांत उगाने के की दृष्टि से यह कारगर तरीका हो सकता है।
IANS

inextlive from World News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari