नवंबर महीने में करवा चौथ गुरु नानक जयंती ईगास-बग्वाल और वांगला जैसे फेस्टिवल्स में रहेगी छुट्टिया इस दौरान रहेंगे बैंक बंद।

कानपुर ( इंटरनेट डेस्क)। Bank Holidays In October 2023: नवंबर के महीने में फेस्टिवल सीजन पूरे जोर शोर पर रहने वाला है। जहां मंथ के स्टार्ट में ही करवा चौथ की छुट्टी रहेगी। वही दूसरे वीक यानी 10 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक रहेगा लॉन्ग वीकेंड तो ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक ब्रांच से जुड़े जरूरी काम हों तो पहले से जान लीजिए कि नवंबर मंथ में कब-कब बैंक ब्रांच बंद रहने वाली हैं। आपको बता दें कि टोटल हॉलिडे लिस्ट को देखें तो इस महीने में करीब 15 दिन बैंक में ऑफ रहेगा जिसमें दूसरा और आखिरी शनिवार भी शामिल है साथ ही रविवार की भी छुट्टियां हैं।

दिवाली से लेकर छठ और करवा चौथ और गुरु नानक जयंती तक पूरा देश फेस्टिवल्स में डूबा रहेगा। कुछ राज्यों में ईगास-बग्वाल और वांगला जैसे सेलेक्टिव फेस्टिवल्स के लिए भी बैंकों में छुट्टियां होने वाली है। हालांकि देश के अलग अलग बैंकिंग जोन में कुछ छुट्टियां अलग अलग होती हैं और ब्रांच में हॉलीडे होने पर आप अर्जेंट काम ऑनलाइन बैंकिंग से भी कर सकते हैं। इसके अलावा गोवर्धन पूजा, दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती पर बैंकों में छुट्टी रहेगी, कुछ छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से डिफरेंट रह सकती है, इसलिए पूरी लिस्ट को ध्यान से देख लें, ताकि बाद में परेशान न होना पड़े।

1 नवंबर: करवा चौथ/ कन्नड़ राज्योत्सव/ कुट
बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बंद

5 नवंबर: संडे हॉलीडे

10 नवंबर: वंगाला महोत्सव
शिलांग में बंद

11 नवंबर: दूसरा शनिवार

12 नवंबर: संडे हॉलीडे

13 नवंबर: गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली
अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इम्फाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में बंद

14 नवंबर: दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवंत नववर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा
अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बंद

15 नवंबर: भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया
गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बंद

19 नवंबर: संडे हॉलीडे

20 नवंबर: छठ (सुबह का अर्घ्य)
पटना, और रांची में बंद

23 नवंबर: सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल
देहरादून, और शिलांग में बंद

25 नवंबर: चौथा शनिवार

26 नवंबर: संडे हॉलीडे

27 नवंबर: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा
अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद - तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बंद

30 नवंबर: कनकदास जयंती
बेंगलुरु में बंद

Posted By: Anjali Yadav