- केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल

- विरोधी पार्टियों पर खूब किए कटाक्ष, कार्यकर्ताओं से मिले

LUCKNOW: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह में गहरी दोस्ती है। दोनों ने विचार विमर्श कर ही यहां पर सपा का प्रत्याशी बदला है। यह बातें केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहीं। वह यहां पर लखनऊ से कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी विधायक डॉ। रीता बहुगुणा जोशी केकेन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने आए थे। उद्घाटन के बाद उन्होंने विरोधी पार्टियों पर खूब कटाक्ष किए।

सिर्फ राजनीतिक दल नहीं

सरोजनी नायडू मार्ग पर उद्घाटन करने से पहले उन्होंने कांग्रेसियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिन लोगो ने भारत से कांग्रेस को समाप्त करने का नारा दिया है, उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि कांग्रेस राजनैतिक दल नहीं, देश की आत्मा है। श्री जायसवाल ने कहा कि डॉ। रीता बहुगुणा जोशी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हराने जा रही हैं और मैं कानपुर में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को हराने जा रहा हूं।

लखनऊ के लोग जागरूक हैं

लखनऊ से कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी विधायक डॉ। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि लखनऊ के लोग जागरूक हैं। यहां के लोग ऐसे लोगों का चुनाव करते हैं, जो उनकेबीच का हो। मंच का संचालन शहर के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ। नीरज बोरा ने किया। कार्यक्रम में लखनऊ लोकसभा के मीडिया कोआर्डिनेटर कांग्रेस पार्षद दल केउपनेता मुकेश सिंह चौहान, सुबोध श्रीवास्तव, वीरेन्द्र मदान, पूर्व मंत्री स्वरूप कुमारी बक्शी, श्याम किशोर शुक्ला, अनसुईया शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन तारिक सिद्दीकी और अरशी रजा मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive