इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया का बोलबाला है। इकनॉमिक ग्रोथ व यंग इंडिया की सोच की वजह से अब वह इंटरनेशनल सर्किट प्लेयर के रूप में पहचाना जा रहा है। वहीं अब भारत ने NSG यानी कि न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में एंट्री के लिए पहल कर दी है। इससे उसे कई सारे फायदे होंगे। हालांकि अभी उसके सामने कुछ रोड़े हैं फिर भी वह पूरी कोशिश कर रहा है। ऐसे में आइए जानें NSG का मेंबर बनने से भारत को क्‍या फायदे होंगे...


तकनीकी फायदे: इस ग्रुप में शामिल होने पर भारत को तकनीकी रूप से बड़े फायदे होंगे। इससे भारत में विदेशों की बड़ी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी आने लगेगी। इतना ही नहीं भारत में बनी तकनीकी दूसरे देश में भी बेची जा सकेगी। जिससे विदेशों में भी मेक इन इंडिया ब्रांड अपनी एक खास पहचान बना सकेगा। कद उठ जाएगा: इस गुप में शामिल होने से भारत को तकनीकी के साथ आर्थिक स्तर पर भी बड़े लाभ होंगे। इसका सदस्य बनने के बाद भारत का कद एशिया में और ऊपर उठ जाएगा। इससे भारत कुछ मौकों पर पाकिस्तान को भी सॉलिड तरीके रोकने में सक्षम हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय साख:
न्यूक्लियर तकनीक से भारत को एक और बड़ा फायदा होगा। यहां पर दवा से लेकर न्यूक्लियर एनर्जी पावर प्लांट लग जाएगा। जिससे भारत में बिजनेस का विस्तार और बड़े स्तर पर होगा। इतना ही नहीं NSG में शामिल होने से भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साख भी बढ़ेगी।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra