ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस शाही शादी में चार भारतीय महिलाओं को खास तौर पर आमंत्रित किया गया है।


चार भारतीय महिलाएं होंगी शामिलविंडसोर, (पीटीआई)। ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल आज परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। ब्रिटेन के समयानुसार दिन में 12 बजे से इंग्लैंड के विंडसर कैसल में उनकी शादी की रस्में पूरी की जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने खास तौर पर इस शादी में चार ऐसी भारतीय महिलाओं को आमंत्रित किया है, जो शादी के दौरान चमकदार रंगीन रेशम और ऑर्गेंज साड़ियों में पहने नजर आएँगी। सामाजिक कार्यों के लिए किया गया आमंत्रित


बता दें कि प्रिंस हैरी द्वारा इस शादी में शामिल होने के लिए मैना महिला फाउंडेशन की संस्थापक सुहानी जलोटा और उनके तीन अन्य सहयोगियों डेबोरा दास, अर्चना अम्बेर और इमोजेन मैन्सफील्ड को खास तौर पर आमंत्रित किया गया है। ये लोग शाही शादी में प्रिंस हैरी को मिलने वाले उपहारों को सामाजिक कार्यों में इस्तेमाल करेंगी और इसी सिलसिले में इन्हें आमंत्रित किया गया है। बता दें कि तीनों इस हफ्ते के शुरुआत में ही मुंबई से यूके पहुंची। जलोटा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'हम सभी इस शादी में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि मर्केल ने हमें इस शादी में आमंत्रित किया और कहा कि वह हमें हर तरह से मदद करेगी।'साड़ी पहनेंगी महिलाएंबता दें कि इस शाही शादी में महिलाओं के लिए ड्रेस कोड किसी भी ड्रेस के साथ टोपी रखा गया है लेकिन जलोटा ग्रुप ने शादी में भारतीय डिजाइनों वाले पास्टल रंगीन बनारसी और चंदेरी साड़ी पहनने का फैसला किया है। बता दें कि सुहानी जलोटा की मैना महिला फाउंडेशन मुंबई के स्लम इलाके में रहने वाली महिलाओं को सैनिटरी पैड्स बनाने के काम में लगाती हैं और फिर ये पैड्स उनकी कम्यूनिटी के बीच सस्ते दामों में बेच देती हैं। शादी में हो रहा इतना खर्चगौरतलब है कि इस शाही शादी में करीब 3.2 करोड़ पौंड यानी 312 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। इस शादी में कई पुराने शाही नियमों के स्थान पर नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसमें सप्ताह के मध्य में शादी न करके शनिवार को शादी करने का फैसला भी शामिल है। शादी में संगीत, सजावट, रिसेप्शन, निमंत्रण व अन्य सभी खर्चे शाही परिवार के हिस्से आएंगे। हालांकि यह शादी पर्यटन, रिटेल, फैशन और खास शाही उत्पादों की ब्रिकी से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में तकरीबन 50 करोड़ पौंड (45 अरब रुपये) का इजाफा करेगी।

13 अरब की कार से शपथ लेने पहुंचे पुतिन, ये है खासियतसीरिया में एक रूसी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की मौत

Posted By: Mukul Kumar