भारत बनाम आॅस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे एडीलेड आेवल में खेला जा रहा। इस मैच में भारतीय विकेटकीपर एमएस धोनी की शानदार स्टंपिंग देखने को मिली। धोनी की इस स्टंपिंग पर कंगारु बल्लेबाज को भी कोर्इ संदेह नहीं हुआ।

कानपुर। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच एडीलेड में खेला जा रहा। टीम इंडिया के लिए यह मैच करो या मरो वाला है क्योंकि विराट सेना पहले ही सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुकी है। ऐसे मे अगर एडीलेड वनडे भी हाथ से निकल गया तो भारत सीरीज हार जाएगा। हालांकि भारतीय खिलाड़ी इस मैच को जीतने की हरसंभव कोशिश करे। जडेजा से लेकर धोनी तक सभी अपना बेस्ट दे रहे हैं। माही ने शानदार स्टपंिंग कर अपना जादू भी दिखाया। धोनी ने जडेजा की गेंद पर पीटर हैंड्सकाम्ब को पवेलियन भेजा।

OUT! MS Dhoni stumps Peter Handscomb (20) as Ravindra Jadeja strikes! Australia 134/4 in 27.2 overs.#AUSvIND pic.twitter.com/nIYB3M2TZA

— Kaleem Tariq (@kaleemt17) 15 January 2019

धोनी ने की जादुई स्टंपिंग
20 रन पर खेल रहे हैंड्सकाम्ब को जडेजा की गेंद समझ नहीं आई। वह स्वीप शाॅट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। दरअसल गेंद उनके बल्ले को मिस करती हुई धोनी के पास पहुंची और विकेट के पीछे माही की फुर्ती से सभी वाकिफ हैं। हैंड्सकाम्ब जब तक अपना पैर क्रीज पर वापस लाते, धोनी ने गिल्लियां उड़ा दी थी। ये बात हैंड्सकाम्ब को भी पता थी। हालांकि धोनी ने अंपायर से आउट की अपील की मगर हैंड्सकाम्ब को यकीन था कि धोनी ने कोई गलती नहीं की और वह थर्ड अंपायर के फैसले का इंतजार किए बिना क्रीज छोड़कर चले गए।
मार्श बने शतकवीर
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडीलेड में शाॅन मार्श ने सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी की। मार्श ने 123 गेंदों पर 131 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 3 छक्के लगाए। मार्श के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 37 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है।
जडेजा के 'बुलेट थ्रो' ने उड़ाई ख्वाजा की गिल्लियां, ये रन आउट देख खुली रह जाएंगी आपकी आंखे

मुंबई पुलिस के निशाने पर पांड्या और राहुल, दोनों भारतीय क्रिकेटरों को ऐसे सिखाया सबक

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari