भारतीय सेना को हाईटेक बनाने के लिए भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सेना में पुर्नसंतुलन स्‍थापित करने के उद्देश्‍य से 57 हजार जवानों को दोबारा नियुक्‍त किया जाएगा। यह आजादी के बाद भारतीय सेना का सबसे बड़ा बदलाव होगा। तो आइए जानें सरकार ने इंडियन आर्मी को और हाईटेक बनाने के लिए कौन से 10 कदम उठाए हैं।

1. टेक्नोलॉजी पर जोर :
भविष्य में भारतीय सेना की चुनौतियों को देखते हुए भारत सरकार सेना को टेक्नोलॉजी में सक्षम बनाना चाहती है। सेना की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए उसके उपकरणों को और हाईटेक किया जाएगा। इस समय अमेरिका, रूस जैसे शक्ितशाली देश अपनी सेनाओं को वो सारी सुविधांए मुहैया कराती हैं जो उनको सबसे अलग बनाती है। अब इस लिस्ट में भारत का नाम भी जुड़ जाएगा।

3. युद्ध मैदान में बढ़ेगी ताकत :
युद्ध के मैदान में भारतीय जवानों की ताकत बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जंग में सीधे हिस्सा लेने वाले सैनिकों और उन्हें लॉजिस्टिक्स की आपूर्ति एंव अन्य मदद मुहैया कराने वाले सैनिकों के बीच के अनुपात में सुधार किया जाएगा।

5. रक्षा खर्च पर पुर्नसंतुलन :
भारत सरकार ने इस बार सेना के तौर-तरीकों में बदलाव के लिए रक्षा खर्च पर भी नए सिरे से काम करना शुरु कर दिया है। यानी कि सेना की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए क्या-क्या जरूरी है और उस पर कितना खर्च आएगा। इस पर अतिरिक्त ध्यान दिया जाएगा।

7. आयुध विभाग की फिर से तैनाती :
भारतीय सेना के आयुध विभाग की फिर से तैनाती होगी। इसमें वाहन डिपो, आयुध डिपो और केंद्रीय आयुध डिपो के पुर्नसंतुलन पर विचार किया जाएगा।

9. क्लकों की भर्ती मानकों में सुधार :
भारतीय सेना में क्लर्कों और चालकों की भर्ती प्रक्रिया में सुधार की जरूरत है। इनके मानकों में बदलाव किया जाएगा।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari