Rishabh Pant Accident : भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का रुड़की में एक्सीडेंट हो गया है। इस दाैरान ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके माथे और पैर में काफी चोट आई है।

रुड़की (आईएएनएस)। Rishabh Pant Accident : भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत उत्तराखंड के रुड़की के पास एक कार दुर्घटना में घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना हम्मादपुर झाल के पास उस वक्त हुई जब क्रिकेटर दिल्ली से घर लौट रहे थे। डॉक्टरों के मुताबिक पंत के माथे और पैर में चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्ना किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल ऋषभ को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल ले जाया गया।

Cricketer Rishabh Pant met with an accident on Delhi-Dehradun highway near Roorkee border, car catches fire. Further details awaited. pic.twitter.com/qXWg2zK5oC

— ANI (@ANI) December 30, 2022

ऋषभ की कार डिवाइडर से टकरा गई
सक्षम अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर है, उन्हें रुड़की से दिल्ली रेफर किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऋषभ की कार रेलिंग से टकरा गई और उसमें आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। वहीं ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर सुनते ही उनके फैंस उन्हें जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by inextlive (@inextlive)

Posted By: Shweta Mishra