बॉलीवुड के मशहूर लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान आज अपना 83वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। सलीम ने 80-90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्‍में लिखीं जिसमें शोले भी शामिल है। आइए जानें सलीम के बारे में कुछ अनजानी बातें...


अफगानिस्तान से आए थे पूर्वजसलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। सलीम के पूर्वज अफगानिस्तानी थे, करीब 150 साल पहले वे भारत आ गए। सलीम के पिता पुलिस में नौकरी करते थे। ऐसे में उनके मन में भी कई बार पुलिस में भर्ती होने का ख्याल आया लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती गई उनको फिल्मी दुनिया आकर्षित करने लगी। 22 साल की उम्र में सलीम हीरो बनने मुंबई आ गए। शादी में मिला था ऑफर


एक दिन सलीम किसी फिल्मी पार्टी में गए, वहां निर्देशक के. अमरनाथ की नजर सलीम पर पड़ी। सलीम की कद-काठी और चेहरा अमरनाथ को पसंद आ गया। उन्होंने सलीम को अगले दिन अपने ऑफिस बुला लिया। सलीम को जिसकी तलाश थी, वो उन्हें मिल चुका था। अमरनाथ ने सलीम को 400 रुपये सैलरी पर रख लिया। यहीं से सलीम के फिल्मी करियर की शुरुआत हुई, सलीम उस वक्त बतौर एक्टर छोटे-मोटे रोल किया करते थे।सलीम-जोवद की जोड़ी रही सुपरहिट

सलीम-जावेद की जोड़ी ने लगभग 25 फिल्मों में एक साथ लिखने का काम किया जिनमें कुछ सुपर डुपर हिट फिल्में भी थी। इनमें 'यादों की बारात', 'जंजीर', 'मजबूर', 'हाथ की सफाई', 'दीवार', 'शोले', 'डॉन', 'त्रिशूल', 'शान', 'शक्ति' जैसी फिल्में शामिल हैं। सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी 70 और 80 की दशक में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली राइटर जोड़ी बन चुकी थी। हालांकि बाद में 25 साल साथ काम करने के बाद जावेद अलग हो गए और यह मशहूर जोड़ी टूट गई।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari