मुंबई। सलमान खान अपने पिता सलीम खान को उनके जन्मदिन 24 नवंबर को खास अंदाज में विश किया जो उनके फैंस को बेहद क्यूट लगा।  सलीम खान और सलमान खान हिंदी फिल्म उद्योग में सबसे बेहतरीन फादर-सन की जोड़ी में से एक मानी जाती है। दोनों के के बीच बेहद प्यारा रिश्ता है जो समय समय पर नजर भी आता है।



प्यार भरा अंदाज
सलमान की फिल्म 'दबंग 3' अगले माह के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इस बीच उनकी पोस्ट की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में सलमान अपने पिता सलीम खान मछली पकड़ने का मजा लूट रहे हैं। यह फोटो उन्होंने फादर 84वें जन्मदिन पर शेयर की है। तस्वीर में दोनों साथ में काफी खुश भी नजर आ रहे हैं।



शेयर करते रहे हैं तस्वीरें
इस फोटो के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा, "विश यू हैप्पी बर्थडे डैडी।" इस तस्वीर पर डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार ने भी कमेंट करके सलीम खान को बधाई दी है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब भाईजान ने अपने फादर के साथ तस्वीर शेयर की है, वो पहले भी ऐसा करते रहे हैं।

 



वीडियो भी किए हैं शेयर
सलमान के फैंस दोनों की इस तस्वीर की खूब तारीफ कर रहे हैं। सलमान ना सिर्फ तस्वीरें बल्कि फादर के साथ वीडियो भी शेयर करते रहे हैं। उनके ये लाइवली वीडियो भी सबको बेहद पसंद आते हैं। फादर्स डे पर शेयर की तस्वीर में उन्होंने लिखा भी था कि उनके पिता जैसा कोई नहीं है।



सलीम ने दी हैं कई हिट फिल्में
सलीम खान भी अपने दौर में खासे पाप्युलर रहे हैं। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिल कर शोले, सीता और गीता, जंजीर, दीवार, क्रांति और डॉन जैसी फिल्मों शानदार हिट दी हैं। वे बॉलीवुड के स्टार स्क्रिप्ट और स्टोरी राइटर्स में गिने जाते रहे हैं और कई अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk