भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी विवादों से घिरते जा रहे हैं। शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने पहले अवैध संबंध और मारपीट का आरोप लगाया। अब शमी का फिक्‍सिंग से तार भी जोड़ दिया। शमी की शादी चार साल पहले हुई थी और उनकी लव स्‍टोरी काफी खास है...


शमी पर लगे गंभीर आरोपबेगम हसीन के आरोपों से क्रिकेटर मोहम्मद शमी बुरी तरह से घिर चुके हैं। उनकी बेगम ने उन पर पाकिस्तान की एक महिला से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने और डॉमेस्टिक वॉयलेंस के आरोप लगाए हैं। साथ ही, व्हाट्सएप के स्क्रीन शॉट्स भी शेयर किए हैं। शमी के इस खुलासे से मुरादाबाद में उनके जानने वाले हक्के-बक्के रह गए। इतना ही नहीं शमी को बीसीसीआई ने भी जोर का झटका दे दिया हैं। उनका नाम सेंट्रल कांट्रैक्ट लिस्ट से हटा दिया गया है। इस फैसले का शमी की एक खिलाड़ी के रूप में योग्यता से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि यह वर्तमान परिस्थितियों में बचाव के लिए लिया गया है। कैसे शुरु हुआ विवाद
हसीन जहां की मानें तो उन्हें शमी की हरकतों के बारे में पहले कोई अंदाजा नहीं था। मगर एक दिन गलती से शमी का फोन उनके हाथ लग गया। जब उन्होंने उसमें शमी की चैट पढ़ी तो हैरान रह गईं। शमी का कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध है। हसीन ने शमी और अन्य लड़कियों के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट भी शेयर कर दिया। हालांकि शमी का कहना है वह उनका फोन नहीं है। उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही। हसीन जहां के इन आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह तो जांच के बाद पता चलेगा। मगर शादी के बाद शमी और जहां के बीच प्यार हमेशा रहा। इसका सबूत हैं सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें। शमी अपनी पत्नी को खूब घुमाते और शॉपिंग कराते हैं। उनकी एक बच्ची भी है। शमी आज भी कह रहे कि वो अपनी पत्नी को बेहद प्यार करते हैं।पत्नी के आरोपों पर मोहम्मद शमी की सफाई, एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर यह भारतीय क्रिकेटर भी रहे चर्चा में

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari