RANCHI: हर किसी को बेहतर करियर की चाह होती है। इसे पूरा करने के लिए वो जी-जान लगा देता है। लेकिन बाद में जब पता चलता है कि उसके अगले पड़ाव तक जाने का रास्ता ही बंद हो गया, तो पांव तले से जमीन खिसक जाती है। सब कुछ खत्म हो जाता है। जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ है झारखंड की इंटरनेशनल फुटबॉलर नागी मार्डी के साथ। दो बार सीनियर वीमेंस कैंप में भी जगह मिली, लेकिन इसके बाद उसे बोकारो अपने घर लौट आना पड़ा। आज परिवार का पालन-पोषण करने के लिए एक स्कूल में टीचर की नौकरी करने के साथ ही कुछ बच्चों को फुटबॉल की ट्रेनिंग भी दे रही हैं। हर किसी को पीछे छोड़ने वाली यह फुटबॉलर आज गुमनामी के अंधेरे में गुम हो गई है।

इशारों पर नाचता था फुटबॉल

नागी मार्डी एक ऐसी महिला फुटबालर का नाम है, जिसने केवल झारखंड में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने साथ पूरे देश का नाम रौशन किया। ख्009 में साई में सेलेक्ट होकर यह प्लेयर रांची पहुंची। इसके बाद फुटबाल तो इनके इशारे पर नाचने लगा। जिस मैच में नागी होती, हमेशा साई टीम की जीत का दावा करती थीं।

ख्0क्0 में ढाका में भारत का लहराया परचम

इसके बाद ख्0क्0 में ढाका में हुए इंटरनेशनल टूर्नामेंट में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज नागी ने किया। इसके बाद दो बार सीनियर वीमेंस फुटबाल कैंप में भी नागी को जगह मिली, लेकिन इसके बाद इस प्लेयर के करियर पर ब्रेक लग गया है। ये वापस अपने घर बोकारो चली आई।

झारखंड में जन्म को मान रहीं गुनाह

नागी के फुटबाल का करियर अब गुमनामी के अंधेरे में गुम हो गया है। इसके साथ ही उनके सुनहरे सपने भी हवा हो गए हैं। मिले तो सिर्फ तमगे और कुछ सर्टिफिकेट। नागी का कहना है कि जिस खेल के लिए मैंने दो साल पढ़ाई छोड़ी, आज ऐसा लगता है कि मैंने झारखंड में जन्म लेकर गुनाह कर दिया है।

बच्चों को फुटबॉल सीखा पाल रहीं पेट

उनका मानना है कि अब तक तो वह परिवार की मदद नहीं कर पाई हैं, तो भला उन पर बोझ क्यों बनें। परिवार में माता-पिता के अलावा चार भाई बहन हैं। इसमें नागी सबसे छोटी है। पिता टाटा स्टील में निम्न वर्ग के कर्मचारी से रिटायर हुए हैं। परिवार का भरण-पोषण पिता खेत्रो मोहन मार्डी ही करते हैं। परफारमेंस में तो नागी ने कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन केवल परफारमेंस से ही पेट नहीं भरता। नागी को रोजगार की आस है। उसने अपने परिवार के भरण पोषण के लिए खुद ही एक स्कूल में नौकरी के साथ बच्चों को फुटबाल सीखा रहे हैं।

Posted By: Inextlive