International Yoga Day 2022 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। जिससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आसन के अलावा योग में साँस लेने के कई व्यायाम भी शामिल हैं जिनके कई स्वास्थ्य लाभ हैं।

नई दिल्ली (एएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्‍होंने योग एक्‍सरसाइज के बारे में बताया। प्रधान मंत्री ने ट्वीट किए वीडियो में बताया कि आसनों के अलावा, योग में कई साँस लेने के व्यायाम भी शामिल हैं जिनके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इस वीडियो में इन योग के बारे में विवरण भी शामिल है। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मानवता के लिए योग थीम के साथ मनाया जाएगा। आयुष मंत्रालय ने 21 जून, 2022 को भारत और दुनिया भर में आयोजित होने वाले 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के लिए इस विषय को चुना है।
आसन के अलावा योग में कई तरह की Breathing Exercises भी शामिल होती हैं। ये सेहत के लिए कितनी लाभकारी हैं, जानिए इस वीडियो में… https://t.co/UESTuNQl1u

— Narendra Modi (@narendramodi) June 16, 2022
योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम मैसूर में होगा आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम मैसूर, कर्नाटक में आयोजित किया जाएगा। COVID-19 महामारी के दौरान आयोजित पिछले साल के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "योग फॉर वेलनेस" था। पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2022 को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में की थी। उन्‍होंने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा था कि इस वर्ष की थीम को बहुत विचार-विमर्श और परामर्श के बाद चुना गया था। यह थीम यह दर्शाती है कि कैसे योग ने COVID-19 महामारी के दौरान कष्टों को कम करने में मानवता की सेवा की है। अपने शेयर किए वीडियो में जैसा कि हम जानते हैं कि योग एक अभ्यास है। जो मन को स्वास्थ्य और शांति प्रदान करता है। साथ ही कहा कि आईडीवाई 2022 इस विषय को उचित रूप से प्रचारित करने में सफल होगा।
2022 योग दिवस पर लाखों ग्रामीण लेंगे भाग
पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि मानवता के लिए योग पर ध्यान देते हुए इस वर्ष विशेष रूप से दिव्‍यांग, ट्रांसजेंडर-आबादी, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। इस साल हमारे गांवों/ग्राम पंचायतों में भी भारी भागीदारी देखने को मिलेगी क्योंकि कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के अभ्यास और प्रशिक्षण को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि उम्मीद है कि इस बार आईडीवाई 2022 में लाखों ग्रामीण भाग लेंगे।

Posted By: Kanpur Desk