- नगर निगम में 3142 पद पर सफाई कर्मियों की होनी है भर्ती

- कर्मियों के चयन के लिए जोन स्तर पर बनाए जाएंगे 8 बोर्ड

lucknow@inext.co.in

LUCKNOW नगर निगम मुख्यालय में संविदा सफाई कर्मियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गयी है। संविदा कर्मियों का चयन इंटरव्यू से किया जाएगा, इसकी तैयारियां निगम ने शुरू कर दी है। इंटरव्यू के लिए जोन स्तर पर 8 बोर्ड बनाए जाएंगे, जो आवेदनकर्ताओं का इंटरव्यू लेंगे।

जोनल ऑफिस में होगा इंटरव्यू

शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती की जा रही है। निगम परिसीमा में 3142 संविदा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। विभागीय सूत्रों की मानें तो संविदा सफाई कर्मियों के लिए 5 लाख आवेदन आए हैं। इंटरव्यू के लिए एक बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड में शामिल अधिकारियों को जोन स्तर पर चुना गया है। एक बोर्ड 300 आवेदकों का इंटरव्यू लेगा। इसमें आरक्षण प्रक्रिया का खास ध्यान रखा गया है। यह बोर्ड हजरतगंज, ऐशबाग, अलीगंज, गोमतीनगर, आलमबाग, ठाकुरगंज, इंदिरानगर और पीजीआई के निगम क्षेत्रीय कार्यालय में बनाए जाएंगे।

आवेदन बने सिरदर्द

निगम में संविदा सफाई कर्मियों के आवेदन पत्र अधिकारियों व कर्मियों के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। लगभग 5 लाख आवेदनों के आने से कंप्यूटर में फीडिंग करना मुश्किल हो गया है। इन्हें छांटने और कंप्यूटर में फीड करने के लिए डेढ़ दर्जन कर्मियों को लगाया गया है। अभी तक 1.20 हजार की कंप्यूटर फीडिंग की जा चुकी है। इन्हें जल्दी ही कॉल लेटर भेजा जाएगा।

बोर्ड में रहेंगे यह सदस्य

जोनल अधिकारी/ सहायक नगर आयुक्त

सदस्य ओबीसी

सदस्य एससी

सफाई अि1धकारी

सफाई संविदा कर्मियों के इंटरव्यू की तैयारियां की जा रही हैं। इंटरव्यू के लिए आठ बोर्ड बनाए जायेंगे, जोनल कार्यालयों में आवेदकों का इंटरव्यू होगा।

उदय राज सिंह, नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive