टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल सीजन 10 में खेल रहे है। हालांकि इस दौरान रायजिंग पुणे सुपरजायन्ट की टीम से खेल रहे धोनी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं लेकिन फिर भी चर्चा में छाए हैं। इन दिनों उनका एक डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए देखें कैसा है धोनी का ये डांस वीडियो...

हमेशा की तरह कूल
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल में टीम रायजिंग पुणे सुपरजायन्ट की तरफ से खेल रहे हैं। हालांकि इस समय उनके कुछ खास प्रदर्शन न करने से उनके फैंस थोड़ा नर्वस हैं लेकिन धोनी हमेशा की तरह ही काफी कूल हैं। तभी इन दिनों उनका एक डांस वीडियो इनदिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी खूब थिरक रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है इस डांस वीडियो में उनके साथ रायजिंग पुणे सुपरजॉयन्ट के खिलाड़ी भी डांस कर रहे हैं।

 


बेन स्टोक्स भी मौजूद
इस दौरान उनके साथ बेन स्टोक्स भी मौजूद हैं, जो उन्हें ध्यान से देख रहे हैं। पूर्व कप्तान और बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को करीब 7 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं लोग इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। हालांकि यह कप्तान धोनी का कोई पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले भी इनके कुछ ऐसे ही वीडियो वायरल हो चुके हैं।

धोनी की बेइज्जती करने वाले को पत्नी साक्षी ने दिया जवाब

कभी खाने को नहीं थे पैसे, आज अंबानी की पार्टी अटेंड कर रहा है मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Shweta Mishra