बात अगर गोल्‍ड ज्‍वैलरी की होती है तो हमेशा दिमाग में उसकी कोई मॉर्डन डिजाइन उभर कर आती है। वहीं अगर बात दुनिया की सबसे पहली और पुरानी गोल्‍ड ज्‍वैलरी की हो तो आप कैसी डिजाइन की कल्‍पना करेंगे। अब जैसा कि यूरोप के सबसे पुराने प्रागैतिहासिक शहरों में से एक शहर की साइट पर खुदाई के दौरान दुनिया की सबसे पुरानी गोल्‍ड ज्‍वैलरी मिली है। ये ज्‍वैलरी अब से करीब 6600 साल पुरानी है।

ऐसा है ये सबसे पुराना जेवर
ये है दो ग्राम का सोने का पेंडेंट। ये पेंडेंट बुल्गारिया के वर्ना क्षेत्र में स्थित एक पुरातात्विक स्थल पर ये पेंडेंट पाया गया है। इसको लेकर पुरातत्वविदों का ऐसा मानना है कि ये क्षेत्र उस समय के उन्नत प्रागैतिहासिक समाज का हिस्सा था, जिन्होंने सोने को बनाने और उसे अनेक रूप देने पर गहराई के साथ काम किया। सोलनित्सता पर बना एक कर्बिस्तान, जिसका मतलब है 'Salt Pit', बुल्गारिया शहर के उत्तर में स्थित है। बात करें इस जगह की, जो ये मशहूर है इसके दो मंजिला घरों और उसकी भारी किलों वाली दीवारों के लिए। ये जगह आज से करीब 4300 ईसा पूर्व की मानी जाती है।

सभ्यता को विकसित करने का हुआ काम
प्रोफेसर ने बताया कि बुल्गारिया के इस क्षेत्र में सभ्यता को विकसित करने का काम किया गया था। यहां वरना झील के पास कॉपर और सोने के सबसे ज्यादा नमूने मिले हैं। इन सबकोद देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सोसायटी 200-300 साल पुरानी है। यहां झील के पानी में नमक की मात्रा अच्छी खासी है।

Courtesy by Mail Online

inextlive from World News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma