ISRO Aditya L1 Mission 2023 : भारत के पहले सौर मिशन आदित्य L1 की लाॅन्चिंग पर आज पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। यहां जानिए क्या है आदित्य एल1 इसका उद्देश्य इसे स्पेस में कहां रखा जाएगा यह कौन से उपकरण ले जाएगा और इससे क्या फायदा होगा...


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। ISRO Aditya L1 Mission 2023 : सफल चंद्रयान-3 मिशन के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सूर्य का अध्ययन करने के लिए आज अपना अपना पहला सौर मिशन 'आदित्य-एल1' लॉन्च कर रहा है। इसे 11:50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित लॉन्च पैड से लॉन्च किया जाना है। भारत के इस मिशन पर भी पूरी दुनिया की निगाहें अटकी हैं। हो भी क्यों न आखिर इसके पहले 23 अगस्त को, भारत ने एक बड़ी छलांग लगाई थी जब चंद्रयान -3 लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा था। भारत यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया। वहीं भारत अमेरिका, चीन और रूस के बाद चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया।पहला भारतीय मिशन


आदित्य एल1 इसरो का सूर्य के अध्ययन के लिए समर्पित पहला भारतीय मिशन है। यह आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च होगा। यहां देख सकते लाइवसुबह 11 बजकर 50 पर लाॅन्च होने वाले इस मिशन को लाइव एजेंसी इसरो के यूट्यूब चैनल व इसरो के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पेज पर जाकर भी देखा जा सकता है।125 दिन की यात्रा

आदित्य एल1 सूर्य की डीप स्टडी करने वाला सेटेलाइट है। इसरो का PSLV C57 वेहिकल आदित्य L1 मिशन को सूर्य की 125 दिन की यात्रा पर ले जाएगा। संस्कृत शब्द से नाम आदित्य एल1 मिशन का नाम संस्कृत शब्द से लिया गया है। आदित्य का संस्कृत में अर्थ सूरज होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मिशन में 400 करोड़ रुपये खर्च हुए है।