बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज और अभिनेता सूरज पंचोली की फिल्‍म ‘जीएफ बीएफ’ को लेकर दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में हाल ही में इस फिल्‍म का टीजर रिलीज हुआ। फिल्‍म के टीजर वाले इस गीत में जैकलीन फर्नांडीज ने अभिनय के साथ ही अपनी आवाज भी दी है। इस गाने को मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है।

जैकलीन ने गाया गाना
अभिनेता सूरज पंचोली और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। हाल ही में इन दोनों की आगामी आने वाली फिल्‍म जीएफ बीएफ का पहला टीजर रिलीज हुआ। इसमें इन दोनों पर फिल्‍माया गया खूबसूरत सा गाना दिखाई दिया है। इसमें एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो कुछ दोस्‍तों के साथ खड़ा होकर बात करता है। तभी उसकी नजर सामने से हाई स्‍पीड में आ रही लड़कियों पर पड़ती है। ऐसे में जैसे ही एक खूबसूरत सी लड़की गाड़ी से बाहर निकलती है तो वह उसे देखता ही रह जाता है। इतना ही नहीं वह पहली बार में उस लड़की से प्यार करने लगता है और उसे आकर्षित करने की कोशिश करता है।


रेमो ने की कोरियोग्राफी

इस दौरान इन दोनों पर फिल्‍माए गए गाने में भी लड़का लड़की से अपनी जीएफ बनने की गुजारिश करता है। फिल्‍म जीएफ बीएफ में अभिनेत्री जैकलीन ने डबल मेहनत की है। उन्‍होंने अभिनय के साथ ही इसमें अपनी आवाज भी दी है। वह पहली बार गायिकी क्षेत्र में उतरी हैं। वहीं गुरिंदर सीगल ने भी इसमें अपनी आवाज दी है। इसके अलावा  फिल्‍म जीएफ बीएफ में कोरियोग्राफी मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने कराई है। टी-सीरीज द्वारा निर्मित इस फिल्‍म में जैकलीन और सूरज पांचोली की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आएगी।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra