-तैयारियों में जुटा गुजराती समाज, जलाराम सत्संग मंडल व सरदार पटेल मंच

JAMSHEDPUR: संत जलाराम की ख्क्म्वीं जयंती क्8 नवंबर को है। गुजराती समाज इसकी तैयारियों में जुट गया है। बिष्टुपुर स्थित जलाराम कुटी, सूरत गुजराती समाज और कदमा स्थित सरदार पटेल मंच में कई आयोजन होंगे। जलाराम कुटी में जलाराम सत्संग मंडल की ओर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे नगर संकीर्तन से होगी। यह प्रभातफेरी जलाराम कुटी से शुरू होकर गुजराती सनातन समाज बिष्टुपुर तक जाएगी। इसमें कन्याएं सिर पर कलश लेकर आगे-आगे चलेंगी। इसके बाद क्क्.फ्0 बजे गुजराती सनातन समाज में नारायण भोज का आयोजन होगा।

बंटेगा महाप्रसाद

इसमें बतौर मुख्य अतिथि संजय कुमार शाह, विशेष अतिथि राजन कमानी होंगे। महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को खिचड़ी, कढ़ी और साग खिलाया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर ख्.फ्0 बजे तक चलेगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें भजन, रास-गरबा और झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा। बिष्टुपुर सूरज गुजराती समाज में स्थित जलाराम मंदिर में भी इसी तरह के आयोजन किए जाएंगे। इसके पूर्व क्7 नवंबर को समाज के बच्चों और महिलाओं की प्रतिभा निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। स्केच श्रृंगार प्रतियोगिता में आठ से क्ख् साल के बच्चे भाग ले सकेंगे। महिलाओं के लिए मिट्टी की माखन-मटकी सजाओ प्रतियोगिता होगी। पांच से आठ वर्ष के बच्चों के लिए सिट एंड ड्रा प्रतियोगिता भी होगी। सभी विजेताओं को क्8 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।

Posted By: Inextlive