जापान के तोक्यो में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां पर स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बज कर 49 मिनट पर झटके आए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.4 रही है। भूकंप का केंद्र तोक्‍यो रहा है। खबर लिखे जाने तक इन झटकों से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र जमीन से 70 किमी गहराई पर रहा है। जिस कारण से इसका ज्‍यादा प्रभाव नहीं रहा है।


रोक दिया गया यातायात भूकंप की वजह से तोक्यो के सबवे में यातायात और ट्रेनों की आवाजाही रूक गई। लेकिन थोड़ी ही देर बाद सेवाओं को बहाल कर दिया गया। सरकार ने बताया कि भूकंप से इलाके के परमाणु संयंत्रों को कोई नुकसान नहीं हुआ। उस जगह भी कोई असर नहीं पड़ा जहां क्षतिग्रस्त फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र है।परमाणु संयत्र सुरक्षित भूकंप के झटकों के बाद जापान मीटियोरोलॉजिकल एजेंसी ने किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के चलते अलमारी में रखा हुआ सामान गिरने लगा था। लेकिन यह चंद पलों तक ही रहा है। वर्ष 2011 में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था और फिर सुनामी उठी थी जिससे फुकुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र को नुकसान पहुंचा था।

Posted By: Inextlive