लोग अपने पसंद के हिसाब से जानवर पालते हैं। कोई कुत्‍ता पलता है तो कोई बिल्‍ली। लोग गाय और भैंस भी पालते है पर आज हम आप को एक ऐसे व्‍यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी पसंद जानकार आप सोच में पड़ जाएंगे। क्‍योकि इन जनाब को मगरमच्‍छ पालना पसंद है। इतना ही नही उन्‍होंने अपना पूरा बचपन मगरमच्‍छ के साथ गुजारा है। जब बच्‍चे खेलने के लिए खिलौने ढूंढते थे तब वो अपने मगरमच्‍छ दोस्‍त के साथ छुपन छुपाई खेला करते थे।


घर में मगरमच्छ के साथ रहते हैजपान के हिरोश्ीमा में कुरे शहर निवासी नोबूमित्सू मुराबेसी 65 साल के हैं। नोबू के पास एक मगरमचछ है। यह कोई छोटा मोटा मगरमच्छ नही है। यह छह फीट लंबा और 49 किलो को है। नोबू के साथ बचपन से यह मगरमच्छ बचपन उनके घर पर रह रहा है। नोबू और उनकी पत्नी के साथ यह मगरमच्छ आराम से पूरे घर में खुला घूमता है। 34 साल पहले नोबू के पिता ने उसे पालतू बनाने के लिए एक एनीमल फेस्टिवल के दौरान खरीदा था। यह मगरमच्छ अब नोबू के परिवार का हिस्सा बन चुका है। नोबू ने सरकार से इसे घर पर रखने की परमीशन ली है। शहर में खतरनाक जानवर को लेकर घूमना मना है पर नोबू ने अपने दोस्त को शहर दिखने के लिए सरकार से स्पेशल परमीशन ली है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra