वैलेंटाइन डे पर झारखंड का युवक मनोहर काफी चर्चा में हैं। हर तरफ उसकी चर्चा हो रही है। हो भी क्‍यों न आख‍िर उसने अपनी वैलेंटाइन को पाने के ल‍िए 24 दिन में 600 किलोमीटर की साइक‍िल जो चलाई है। बाकी लोगों की तरह आप भी उसकी इस पत्‍नी तलाश को सुनकर हैरान हो रहे होंगे। आइए जानें इस पूरे मामले के बारे में...


मनोहर पत्नी के न मिलने पर परेशान थाझारखंड के मुसाबनी निवासी मनोहर नायक उड़ीसा में मजदूरी करते हैं। हाल ही में उनकी 33 वर्षीय पत्नी अनीता मकर संक्रांति के दिन अपने मायके जाने के लिए निकली थी। इस दौरान वह न मायके पहुंची और न वापस घर आई। मनोहर पत्नी को लेकर काफी परेशान हो गया। उसने सभी रिश्तेदारियों में पत्नी को तलाश करने के बाद पुलिस को भी सूचना दी थी। टूटी साइकिल ठीक कराकर निकल पड़ा था ढूंढनेहालांकि इस मामले वह पुलिस के ही सहारे नहीं बैठा। उसने खुद से पत्नी की अनीता को ढूंढने का निश्चय किया। इसके बाद उसने अपनी पुरानी टूटी साइकिल को ठीक कराया और पत्नी की तलाश में गांव-गांव जाने लगा। इस दौरान उसने करीब 50 से 50 गांवों की यात्रा की। हर जगह पागलों की तरह पत्नी अनीता की फोटो दिखाता और लोगों से उसके बारे में पूछता।


पत्नी को पहचान गया और देखते ही रोने लगा

इस दौरान उसने स्थानीय अखबारों में भी इसकी सूचना और फोटो दी। ऐसे में कुछ लोगों ने कोलकाता के खड़गपुर में इसकी पत्नी को देखा तो पुलिस को सूचना दी। खड़गपुर पुलिस ने मुसाबनी पुलिस को इसकी सूचना देने के साथ अनीता की फोटो भेजी। इसके बाद मुसाबनी पुलिस ने मनोहर को बुलाकर वह फोटो दिखाई तो वह पत्नी को पहचान गया और देखते ही रोने लगा। आंध्र के किसान ने सनी लियोनी को बनाया नजर बट्टू, रेड ड्रेस में दिन-रात ऐसे उतार रहीं नजरआज वैलेंटाइन डे पर पत्नी के साथ बेहद खुशइसके बाद पुलिस ने मनोहर को कहा कि वह बिना देर किए 10 फरवरी को जमशेदपुर पहुंच जाएं। इसके बाद वह पत्नी अनीता के साथ 11 फरवरी को अपने घर लौट आया है। सूत्रों की मानें तो अनीता दिमागी से थोड़ी विक्षिप्त है लेकिन मनोहर उसे बहुत प्यार करता है। उसके लापता होने पर उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया था। आज इस वैलेंटाइन दोनों बहुत खुश हैं।वैलेंटाइन डे पर किराए पर मिल रहा ये ब्वॉयफ्रेंड, सिंगल गर्ल्स के लिए 4 ऑफर, जानें क्या करेगा और क्या नहीं

Posted By: Shweta Mishra