इंटर आर्ट्स के टॉप-10 में 10 बेटियों ने बाजी मार रचा इतिहास
छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा इंटर आर्ट्स के एग्जाम रिजल्ट में इस बार ईस्ट सिंहभूम जिला 12वें नंबर पर खिसक गया है। वर्ष 2016 में ईस्ट सिंहभूम 82.99 परसेंट रिजल्ट के साथ आठवें नंबर पर था। वहीं ईस्ट सिंहभूम जिले में इस बार 9509 स्टूडेंट्स ने आर्ट्स का एग्जाम दिया था। इसमें से कुल 6940 स्टूडेंट ही सफल हो पायें है। साथ ही कुल 72.98 परसेंट स्टूडेंट पास हुए है।
बेटियों का फिर रहा दबदबाइंटर आर्ट्स के एग्जाम रिजल्ट में इस बार भी बेटियों का जलवा छाया रहा। जिले के टॉप टेन में संयुक्त रूप से शामिल 12 में 10 लड़कियां शामिल है। इस सूची में पहले स्थान पर प्रकाश पैड़ा और नौवें स्थान पर विशाल शुक्ला शामिल है। इसी तरह से पिछले दो वषरें में भी गर्ल्स का ही दबदबा आर्ट्स रिजल्ट में देखने को मिला है। इस बार भी परसेंट के मामले में गर्ल्स ब्वॉयज से आगे है।
9.9 परसेंट गिरा रिजल्ट पिछले साल की तुलना में इस वर्ष रिजल्ट में 9.29 परसेंट की गिरावट आई है। जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष 71.18 परसेंट स्टूडेंट और 74.78 परसेंट गर्ल्स स्टूडेंट को इंटरमीडिएट आर्ट्स में सफलता मिली है। टॉपर को 75.80 परसेंट मार्क्सईस्ट सिंहभूम जिले में बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा के स्टूडेंट प्रकाश पैड़ा ने 500 में 379 नंबर कुल 75.80 परसेंट मार्क्स लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। वहीं सेकेंड पोजिशन पर 374 नंबर लाकर 74.8 परसेंट मार्क्स के साथ ग्रेजुएट कॉलेज की स्टूडेंट सोनाली कर विराजमान है। तथाकेजीबीवी जमशेदपुर की स्टूडेंट बेबी नायक 74.6 परसेंट मार्क्स के साथ थर्ड पोजिशन पर कायम है।
ये हैं टॉपर्स नेम : कॉलेज/प्लस टू स्कूल मार्क्स 1. प्रकाश पडि़या : बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा : 379 2. सोनाली कर : ग्रेजुएट कॉलेज : 374 3. बेबी नायक : केजीबीवी जमशेदपुर : 373 4. आयेशा शकील : सेंट्रल करीमिया प्लस टू हाईस्कूल : 372 5. पूजा माहांती : घाटशिला कॉलेज घाटशिला : 371 6. आरती शर्मा : जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज : 367 7. बासंती हेंब्रम : केजीबीवी चाकुलिया : 365 8. शीतल कुमारी : केजीबीवी जमशेदपुर : 364 कुमारी ¨रकी : ग्रेजुएट कॉलेज : 364 कविता कुमारी : श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज : 364 9. विशाल शुक्ला : जेकेएस इंटर कॉलेज : 363 10. निवा महतो : आदिवासी प्लस टू हाईस्कूल बांगुड़दा : 362