JAMSHEDPUR: राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच की रफ्तार बढ़ने से बड़ी संख्या में नए संक्रमितों की पहचान हो रही है। मंगलवार को भी कई जिलों में कोरोना के विशेष जांच अभियान चलाए जाने से बड़ी संख्या में नए संक्रमितों की पहचान हुई है। विशेष अभियान तथा नियमित जांच में कुल 1,990 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। रांची के सिविल सर्जन डॉ। वीबी प्रसाद भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वे इलाज के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के कोविड वार्ड में भर्ती हो गए हैं। इस बीच राहत की खबर यह है कि विभिन्न जिलों में 1,584 मरीज स्वस्थ भी हुए। राज्य में अबतक 39,134 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

इधर, मंगलवार को कोविड-19 से राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन और झारखंड इंटक के उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष 90 वर्षीय वरिष्ठ श्रमिक नेता अजब लाल शर्मा का धनबाद में निधन हो गया। खूंटी निवासी जगुआर फोर्स के हवलदार की पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।

पूर्वी सिंहभूम में 479 नए संक्रमित

मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 479 नए संक्रमितों की पहचान हुई। बोकारो में 335, सरायकेला में 248, रामगढ़ में 165, हजारीबाग में 132, सिमडेगा में 127 नए मरीजों की पहचान हुई। इसी तरह, अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में नए संक्रमित मिले हैं। इधर, मंगलवार को राज्य में 11 मरीजों की मौत हो गई। इनमें पूर्वी सिंहभूम के पांच, रांची व पश्चिमी सिंहभूम के दो-दो तथा गोड्डा व धनबाद के एक-एक मरीज शामिल हैं। अब तक कोराना वायरस के संक्रमण से 535 मरीजों की मौत हो चुकी है। नए संक्रमितों की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के ठीक होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 14,965 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 54,502 हो गए हैं। हालांकि, इनमें 39,134 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

यहां मिले इतने मामले :

मंगलवार को बोकारो में 335, देवघर में 30, धनबाद में 16, दुमका में 17, पूर्वी सिंहभूम में 479, गढ़वा में 15, गिरिडीह में 35, गोड्डा में 10, गुमला में 11, हजारीबाग में 132, जामताड़ा में चार, खूंटी में 81, लातेहार में 17, लोहरदगा में 03, पलामू में 28, पाकुड़ में 10, रामगढ़ में 165, रांची में 93, साहिबगंज में 07, सरायकेला खरसावां में 248, सिमडेगा में 127 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 127 नए संक्रमितों की पहचान हुई।

यहां इतने मरीज हुए स्वस्थ :

मंगलवार को बोकारो में 65, चतरा में 33, दुमका में 01, देवघर में 30, पूर्वी सिंहभूम में 182, गिरिडीह में 78, गढ़वा में 65, गोड्डा में 11, गुमला में 16, जामताड़ा में 29, खूंटी में 37, कोडरमा में 38, लातेहार में 29, लोहरदगा में 29, पाकुड़ में 38, पलामू में 84, रांची में 622, रामगढ़ में 52, साहिबगंज में 15, सरायेला में 45, सिमडेगा में 12 तथा पश्चिमी सिंहभूम में 111 मरीज स्वस्थ भी हुए।

रैपिड एंटीजन टेस्ट से हुई जांच में पाए गए पॉजिटिव :

जिला - कुल सैंपल की जांच - पॉजिटिव

सिमडेगा - 5,110 - 105

हजारीबाग - 6,462 - 132

सरायकेला खरसावां - 9900 - 205

बोकारो - 9852 - 335

(नोट : खबर लिखे जाने तक अन्य जिलों के आंकड़े संकलित किए जा रहे थे.)

Posted By: Inextlive