अखिलेश के नाम पर रंगदारी मांगने वाला धराया
छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: बड़ी-बड़ी कोल कंपनियों से जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने वाले मनोज ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं उसका प्रमुख सहयोगी केरेडारी की एक जिप सदस्य का पति फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार मनोज खुद ही अखिलेश डॉन बनकर कंपनियों व ठेकेदारों से फोन पर लेवी मांगता था। पकड़ा गया अपराधी मनोज ठाकुर लेवी मांगने व धमकी देने के कई मामलों में नामजद है। उसने बरही फोरलेन में भी काम बंद कराने की धमकी दी थी। साथ ही हजारीबाग - खलारी सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार से 40 लाख की लेवी अखिलेश डॉन बनकर मांगी थी। मनोज ठाकुर को नामी गिरामी कंपनियों के फोन नंबर और नाम केरेडारी की एक जिप सदस्य के पति उपलब्ध कराते थे। पिछले चार माह से दोनों ने मिलकर कई कांडों को अंजाम दिया है।
जाल हजारीबाग में भीअपराध और रंगदारी वसूलने को एक उद्योग की तरह चलाने वाले अखिलेश सिंह का जाल हजारीबाग में भी बेहद मजबूत है। या यो कहें कि झारखंड सहित देश के अन्य शहरों से ऑपरेट करने वाले अखिलेश के लिए रंगदारी वसूलने वाले उसके गुर्गे हर उस जगह पर फैले हुए हैं जहां से भी रंगदारी आ सकती है। पिछले दिनों अखिलेश के लिए रंगदारी वसूलने वाले उसके गुर्गे बलबीर सिंह, जसवीर सिंह को पुलिस ने शहर से गिरफ्तार किया। अभी कुछ दिन पहले ही अखिलेश के गुरु और मास्टर माइंड विक्रम शर्मा को पुलिस देहरादून से गिरफ्तार करके शहर लाई है। फरारी के दिनों में अखिलेश सिंह हजारीबाग में पनाह ली थी और वहां कोयला का कारोबार कर रहा था।