-खरकई का वाटर लेवल बढ़ते ही बढ़ने लगती है शास्त्री नगर के लोगों की चिंता

-पानी बढ़ने पर निचले इलाकों में हो जाती है बाढ़ जैसी स्थिति

द्भड्डद्वह्यद्धद्गस्त्रश्चह्वह्म@द्बठ्ठद्ग3ह्ल मंडे को खरकई नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर जाने पर शास्त्रीनगर के लोगों की सांसें अटकी हुई थीं। उन्हें डर था कि कहीं हर बार की तरह इस बार भी नदी का पानी उनके घरों में न घुस जाए। हालांकि, ट्यूजडे को वाटर लेवल में थोड़ी कमी आई, लेकिन यहां रहने वाले लोगों के माथे पर चिंता का लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। शास्त्रीनगर के निचले इलाकों में बरसात के मौसम में अक्सर पानी भर जाता है। कई बार तो स्थिति ऐसी हो जाती है की कई घरों का निचला तल्ला पूरी तरह पानी में डूब जाता है।

तो होने लगती है घर छोड़ने की तैयारी

मंडे को खरकई का वाटर लेवल जैसे-जैसे बढ़ रहा था शास्त्री नगर ब्लॉक थ्री के रहने वाले लोगों की धड़कनें भी बढ़ रही थीं। अपने मायके आई रशिदा ने बताया कि पानी बढ़ते ही उन्होंने जरूरी सामान बांधना शुरू कर दिया था। उन्हीं की तरह यहां रहने वाले दूसरे लोग भी बरसात के दिन हमेशा तैयार रहते हैं। ज्यादा बारिश होने और खरकई का वाटर लेवल बढ़ने पर शास्त्रीनगर के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी ब्लॉक नंबर-3 निर्मल कॉलोनी में होती है।

डूब जाता है निचला तल्ला

वाटर लेवल बढ़ने पर शास्त्री नगर के निचले इलाकों में कई घरों का नीचे वाला फ्लोर पानी में डूब जाता है। पानी भरने पर लोगों को अपने घरों को छोड़ दूसरे जगहों पर शरण लेनी पड़ती है। यहीं रहने वाली रीता साहू के पति का जेनरल स्टोर है। उन्होंने बताया कि पिछले साल पानी भरने की वजह से घर में रखा दुकान का करीब 30 से 35 हजार का सामान खराब हो गया था। इसके अलावा बरसात में पानी भरने की वजह से कई तरह की बीमारियां भी पैदा होती है। विशाल कुमार ने बताया कि पानी के साथ काफी मात्रा में गंदगी भी आती है जो कई तरह की बीमारियों की वजह बनता है।

नदी का पानी बढ़ने पर शास्त्री नगर के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो जाती है। पिछले साल घर में पानी घुसने की वजह से 30 से 35 हजार का सामान बर्बाद हो गया था।

-रीता साहू, शास्त्री नगर

बरसात में काफी परेशानी होती है। घर में पानी भरने से छत पर रहना पड़ता है या दूसरे जगहों पर जाना पड़ता है।

-संतोषी, शास्त्री नगर

बरसात में बेहद परेशानी होती है। पानी भर जाने पर कही आना-जाना मुश्किल हो जाता है।

रंजीत कुमार, शास्त्री नगर

नदी का वाटर लेवल बढ़ने पर नाले से होता हुआ पानी पूरे मुहल्ले में आने लगता है। घरों में पानी भर जाता है। गंदगी की वजह से बीमारियां भी फैलती हैं।

-विशाल, शास्त्री नगर

पानी बढ़ने पर मेरा पूरा घर डूब जाता है। ऐसे में घर छोड़कर दूसरे जगह जाना पड़ता है।

-उर्मिला देवी, शास्त्री नगर

बरसात में, तो यहां रहना मुश्किल हो जाता है। घर में पानी घुस जाता है। सालों से हम ये परेशानी झेल रहे हैं।

-मालती देवी, शास्त्री नगर

बरसात में तो हमेशा प्रॉब्लम होती है। हम लोगों ने इस मामले को लेकर एमपी और एमएलए को भी लेटर लिखा था, लेकिन अभी तक इस मामले को लेकर कुछ नहीं किया गया।

-शुभम, निर्मल कॉलोनी

बरसात में तो कई बार ऐसी स्थिति होती है कि मकानों का निचला तल्ला पानी में डूब जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी ब्लॉक नंबर थ्री में होती है, पर इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ ही किया जा रहा है।

-राहुल, निर्मल कॉलोनी

Posted By: Inextlive