जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आई है। सोमवार को शुरु हुई दो दिवसीय अभियान के पहले दिन कुल आठ हजार 185 लोगों की जांच हुई। इसमें सिर्फ 16 मरीज मिले। इसमें शहरी क्षेत्र के अधिक मरीज है। सबसे अधिक मानगो के पांच मरीज शामिल है। इसके साथ ही कदमा में चार मरीज मिले। जिले में अभी तक कुल 51 हजार 428 मरीजों की पुष्टि हुई है। सोमवार को कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। जिले में अभी तक कुल 1046 मरीजों की मौत हो चुकी है।

7804 लोगों का लिया सैंपल

जिले के विभिन्न प्रखंडों से सोमवार को कुल सात हजार 804 का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट बुधवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक दस लाख 41 हजार 574 लोगों की जांच हो चुकी है।

स्टेशन पर 512 यात्रियों की हुई जांच

टाटा नगर स्टेशन पर भी विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 512 यात्रियों की जांच की गई। इसमें एक भी पॉजिटिव नहीं मिले। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ। राजीव लोचन महतो ने बताया कि यात्रियों से आग्रह है कि सभी लोग जांच अवश्य कराएं। जांच टीम में कुंदन कुमार, नागेश्वर मुर्मू, तपन मंडल, संजय कुमार दूबे सहित अन्य शामिल थे।

24 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 24 मरीज सोमवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 205 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.65 फीसद है।

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव

क्षेत्र : पॉजिटिव

मानगो : 05

कदमा : 04

सोनारी : 01

सुंदरनगर : 01

डुमरिया : 01

टेल्को : 01

चाकुलिया : 01

घाटशिला : 02

5255 लोगों ने ली पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को पांच हजार 255 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, दो हजार 565 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल चार लाख 41 हजार 545 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। वहीं, एक लाख 1938 लोगों ने दूसरी डोज पूरी कर ली है।

Posted By: Inextlive