JAMSHEDPUR: गम्हरिया थाना एरिया स्थित उदयपुर में रोड एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सीडेंट के बाद दोनों को ट्रीटमेंट के लिए टीएमएच लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने चैतन्य मंडल को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक चैतन्य मंडल व जगेश मंडल एक ही साइकिल से काम करने जा रहे थे। इस बीच एक ट्रैक्टर ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी।

-------------

भाजपा कार्यकर्ता की जमकर पिटाई

CHAKRADHARPUR : मंगलवार को ग्रामीणों ने भाजपा कार्यकर्ता की जमकर पिटाई की। जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता जवाब हेम्ब्रम महुलबोराई ने धोबासाई गांव के युवक सहदेव मुंडा को 26 जनवरी को जमकर पीटा था। मंगलवार को धोबसाई और आसपास के काफी संख्या में ग्रामीण महुलबोराई गांव पहुंचकर जबाब हेम्ब्रम की पिटाई की। साथ ही उसको बंध कर रख दिया। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर पुलिस जवाब हेम्ब्रम को अपने साथ थाना लेकर आई।

----------

डीएवी के डांस को मिला दूसरा स्थान

CHAIBASA : गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से पुलिस लाइन में आयोजित परेड में सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल के एनसीसी के बच्चों ने पहला स्थान हासिल किया। इसका नेतृत्व सुनील डोंगो ने किया। समारोह में क्0 प्लाटून ने शिरकत की। पिल्लई हाल में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में डीएवी के नृत्य को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसमें भारतीय कृषि संस्कृति को रेखांकित किया गया था। इसके निर्देशन में संगीत शिक्षक ओसी दास, शिक्षिका सीमा चौधरी व शिक्षक जॉन की अहम भूमिका रही। इस उपलब्धि पर प्रभारी प्रिंसिपल अनूप कुमार ने सभी की सराहना की।

Posted By: Inextlive