रांची से देवघर जा रही बस पलटी, 16 जख्मी
-बस में सवार थे 9 कांवरिया, ट्रक में लाद कर भेजे गए अस्पताल
-सीमावर्ती बिहार के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के मोहलिया मोड़ के पास हादसा -देरी के कारण काफी तेजी में जा रही बस हुई बेकाबू RANCHI: बुधवार तड़के रांची से देवघर जा रही यात्री बस पप्पू सीमावर्ती बिहार के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के मोहलिया मोड़ के पास पलट गई। इस हादसे में क्म् लोग घायल हो गए। इनमें 9 कांवरिया शामिल हैं। कुछ घायलों का इलाज चकाई में किया गया, तो कुछ को देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। काफी रफ्तार में थी बसबस में बैठे लोगों का कहना है कि बस तय समय से देर से चल रही थी। इस कारण चालक ने रफ्तार काफी बढ़ा दी। उसे गति कम करने को भी कहा, लेकिन वह नहीं माना। अचानक एक मोड़ पर सामने पेड़ से बचने के चक्कर में चालक ने ब्रेक लगाया, लेकिन बस बेकाबू होकर पलट गई। इससे बस में सवार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। कुछ घायलों को एक ट्रक पर लादकर इलाज के लिए देवघर भेजा गया।
घायलों के नामसत्यम गुप्ता पालको गुमला, लखी साह नेतरहाट, निरंजन यादव रांची, विजय सिंह रांची, निरंजन यादव जगदीशपुर भागलपुर, अशोक सिंह रांची, युगल किशोर रजौन बांका, हाशिम शेख रांची, हिमांशु शेखर व उनकी पत्नी सुनीता देवी भागलपुर, महफूज आलम व उनकी पत्नी सबिना खातून नाथनगर भागलपुर, मनोरंजन पांडेय बांका, सुरेन्द्र सिन्हा रांची।