चढ़ता रहा पारा, बढ़ते रहे वोट
RANCHI : एक तरफ मौसम का तल्ख मिजाज तो दूसरी तरफ मतदाताओं का बढ़ता उत्साह। रांची नगर निगम के सभी 53 वार्डो में हुए मतदान ने यह साफ कर दिया कि मौसम का रूतबा कितना भी बेरुखी वाला हो, मतदाताओं के इरादों से मजबूत नहीं। दिनभर बूथों पर लंबी कतार, बदन पर पसीना फिर भी शहर की सरकार चुनने की संवेदनशीलता मतदाताओं में स्पष्ट दिखाई दे रही थी। जैसे- जैसे सूरज माथे पर आ रहा था, गर्मी कड़क होती जा रही थी, लेकिन बूथों पर दुरूस्त इंतजाम और उम्मीदों की किरण के आगे गर्मी का अहसास भी फीका नजर आ रहा था। चुनाव में उत्साह से लबरेज राजधानी के मतदाता अपने निर्णय को देने जब बूथ पहुंचे तो सुबह के वक्त थोड़ी बहुत शीतलता नजर आई, लेकिन जैसे जैसे दिन गुजरता गया, वैसे वैसे पारा 21.6 से बढ़ता हुए 39 डिग्री सेल्सियस और फिर अंत में 41.50 परसेंट तक जा पहुंचा।
बूथों पर लंबी कतारनगर निगम चुनाव में बढ़ती गर्मी के बाद भी नगर की डगर पर मतदाता निकल पड़े थे। लगातार पारा चुनौती दे रहा था तो मतदाता भी पारे को चुनौती देते हुए अपने प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश में लगे थे। हर बूथ पर दोपहर आते आते लंबी कतार लगने लगी। बड़ी संख्या में महिलाएं भी मतदान के लिये निकली तो पुरूषों ने भी अपने मताधिकार को प्रयोग किया। मतदान करने की एक और सबसे बड़ी वजह थी कि एक पर तीन का ऑफर था। अगर आप मतदान के लिये एक बार घर से निकल गये हैं तो तीन प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला आप कर सकते हैं।
कब कितना पारा और कितने वोट समय - पारा (डिग्री सेल्सियस) वोट प्रतिशत 8 बजे 22.06 डिग्री 6.45 9 बजे 24.00 डिग्री 8.24 10 बजे 28.00 डिग्री 15.34 11 बजे 31.07 डिग्री 18.81 12 बजे 34.46 डिग्री 24.231 बजे 37.5 डिग्री 28.93
2 बजे 38 डिग्री 33.23 3 बजे 35 डिग्री 35. 88 4 बजे 31 डिग्री 37.00 5 बजे 28 डिग्री 41.5