-रातू की रहने वाली आर्चरी की इंटरनेशनल प्लेयर दीपिका ने जीते हैं कई मेडल

-स्पो‌र्ट्स में धोनी के बाद रांची की दीपिका को भी पद्मश्री अवार्ड

-कोच, माता-पिता सभी खुश, कहा-यूं ही आगे बढ़ते रहो बेटी

RANCHI: इंटरनेशनल तीरंदाज रांची की बेटी दीपिका कुमार को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसकी घोषणा सोमवार को हुई। दीपिका के पिछले साल के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय आर्चरी संघ ने उनका नाम पद्मश्री अवार्ड के लिए भेजा था, जिसे सेलेक्ट कर लिया गया है।

दीपिका के नाम कई कीर्तिमान

रांची के रातू से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्चरी में दीपिका कुमारी ने नाम कमाया है। धोनी के बाद स्पो‌र्ट्स के क्षेत्र में दीपिका रांची की दूसरी प्लेयर हैं, जिन्हें पद्श्री सम्मान मिला है। दीपिका ने आर्चरी व‌र्ल्ड कप के फाइनल में सिल्वर, व‌र्ल्ड कप के दूसरे चरण व एशियाई टीम चैँपियनशिप में ब्रोंज मेडल जीते हैं। ख्क् साल की दीपिका ने लक्ष्मीरानी माझी व रिमी बुरूली के साथ व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है।

बांस के धनुष-बाण से प्रैक्टिस

बिल्कुल निचले पायदान से आर्चरी की शुरुआत करने वाली दीपिका आज इंटरनेशनल लेवल की टॉप प्लेयरों में शामिल हैं। कभी दीपिका के पास पैसों की इतनी तंगी थी कि वह बांस के धनुष व तीर से तीरंदाजी की प्रैक्टिस करती थी। चैंपियन बनने की राह आसान नहीं थी। उनकी शुरुआत ऑटो रिक्शा चालक पिता शिवनारायण महतो से दस रुपए लेकर हुई। बड़ी मुश्किल से पैसे का इंतजाम कर दीपिका के पिता ने उसका नाम आर्चरी एकेडमी में लिखवाया। इसके बाद दीपिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी झोली में मेडल पर मेडल डालती चली गई। कॉमनवेल्थ के साथ व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में दीपिका ने अपने अचूक निशाने से देश को गोल्ड मेडल दिलाया।

वर्जन

दीपिका को पद्मश्री मिलने से आर्चरी को और भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही हम चाहते हैं कि दीपिका और भी आगे बढ़े और ओलंपिक में भी मेडल जीतकर लाए।

-हरेंद्र सिंह, आर्चरी कोच

भगवान का आशीर्वाद है कि दीपिका को ये सम्मान मिला। मुझे दोपहर में ही जानकारी मिल गई थी। बेटी इसी तरह आगे बढ़ती रहे और झारखंड के साथ देश का भी नाम रौशन करे।

-गीता देवी, दीपिका की मां

बेटी ने मेरे साथ पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है। आर्चरी में तो उसने कई मेडल जीते हैं। लेकिन यह सम्मान मिलने के बाद मैं बहुत खुश हूं। हमेशा उसकी बेहतरी की कामना करता रहूंगा।

-शिवचरण महतो, दीपिका के पिता

Posted By: Inextlive