चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा निर्धन तथा जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच 300 कंबल एवं ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया


रांची (ब्यूरो)। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा निर्धन तथा जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच 300 कंबल एवं ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा के संसद सदस्य श्री आदित्य साहू उपस्थित थे। साथ ही विद्यालय प्रबंधन के सदस्य सचिव श्री आनंद देव जी, जिला परिषद सदस्य श्रीमती किरण देवी तथा सुषमा देवी तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री नसीबलाल महतो और अमरनाथ चौधरी भी इस कार्यक्रम में शामिल थे। समाजसेवा के इस कार्यक्रम में होचर गाँव की मुखिया श्रीमती सुधा पाहन के साथ ही आस-पास के गांव के दस पंचायतों के मुखिया गण उपस्थित हुए।


चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की निदेशक डॉ माया कुमार तथा प्राचार्या श्वेता त्रिपाठी ने विद्यालय परिसर में सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सभी जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण का कार्य सम्पादित किया।

काँके क्षेत्र के संग्रामपुर, बोड़ेया, सोसो, बनहरा तथा उलातू सरना टोली के वृद्ध ग्रामीणों को कंबल दिए गए एवं गर्म ऊनी कपड़ों का वितरण भी किया गया।

इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने भी अपने हाथों से ग्रामीणों के बीच कपड़े बाँटे तथा जॉय ऑफ गीविंग अर्थात किसी की मदद करने की आत्मसंतुष्टि प्राप्त की तथा देने और सहायता करने से मिलने वाले आनंद का अनुभव भी किया।समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स हर वर्ष जरूरतमंदों की सहायता करता है। समाज कल्याण के इस कार्य में विद्यालय की शिक्षिकाओं तथा कर्मचारीगण ने भी सहयोग किया।--

Posted By: Inextlive