RANCHI लोअर बाजार क्षेत्र से पुलिस ने आठ किलो गांजा के साथ दो युवकों को अरेस्ट किया है। लोअर बाजार थाना के एएसआइ आरडी सिंह ने बताया कि शक के आधार पर दोनों को अरेस्ट किया गया। इसके बाद दोनों के पास से आठ किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार युवकों में उमेश कानपुर के ओरैया जिले का रहने वाला और दूसरा युवक शंकर महतो बांकुड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। सदर अस्पताल में दोनों की मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

अपार्टमेंट में रंगेहाथ धराएं दो चोर

लोअर बाजार थाना क्षेत्र के घरौंदा अपार्टमेंट में चोरी करने पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लाखों का सामान भी बरामद किया है। जिसमें लैपटॉप, मोबाइल और ज्वेलरी शामिल है। पुलिस के अनुसार दोनों शहर में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। बरामद सामान की कीमत लाखों रुपए हो सकती है। लोअर बाजार थाना पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

सिनर्जी में मेहंदी कांप्टीशन

रिम्स में चल रहे सिनर्जी के दसवें दिन मेहंदी कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें ख्0क्ब् बैच की प्रिया मिश्रा ने बाजी मार ली। वहीं दूसरे स्थान पर मोनीता और ख्0क्क् बैच की शुभांगी तीसरे स्थान पर रही। दूसरी ओर खेलों के दौरान फुटबाल में ख्0क्ब् बैच ने ख्0क्क् की टीम को शिकस्त दी। हैंडबाल प्रतियोगिता में ख्0क्क् बैच की ग‌र्ल्स ने बाजी मार ली। टेबल टेनिस में ऐश्वर्या और सुजीत मुर्मू विनर्स रहे।

आलमगीर आलम बने कांग्रेस विधायक दल के नेता

झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम होंगे। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आलमगीर आलम के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। जिसकी सूचना कांगे्रस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने पे्रस रिलीज जारी करके दी। झारखंड विधानसभा के पहले सत्र में कांग्रेस के नव निर्वाचित विधायकों में भी इसको लेकर एक राय नहीं बन पाई थी। जिसकी वजह से नई विधानसभा के पहले सत्र में बिना विधायक दल के नेता के ही कांग्रेस ने सदन में भाग लिया था। लेकिन अब पाकुड़ विधायक और पूर्व विधानसभा स्पीकर आलमगीर आलम को नेता चुन लिया गया है। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Posted By: Inextlive