आरएमसी के साथ हमें भी बदलनी होगी आदत
-दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के साथ पब्लिक ने शेयर की तस्वीरें
ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ RANCHI (14 ह्रष्ह्ल): राजधानी में गंदगी के लिए नगर निगम के साथ ही सिटी के लोग भी कहीं न कहीं जिम्मेवार हैं। एक तरफ नगर निगम कचरे का रेगुलर उठाव नहीं करता है। वहीं पब्लिक कुछ जगहों पर डस्टबिन होने के बावजूद उसमें कचरा नहीं डालती। ऐसी ही कुछ तस्वीरें पब्लिक ने दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के साथ शेयर की है। साथ ही यह भी अपील की है कि नगर निगम को काम में सुधार करने की जरूरत है तो हमें भी अपनी आदत बदलनी होगी। रिम्स डॉक्टर्स कॉलोनी कॉलोनी में पहले कई डस्टबिन लगे थे। लेकिन एक-एक कर सभी गायब हो गए। आज लोगों के पास कचरा डालने की कोई जगह ही नहीं है। रोड किनारे लोग कचरा रख देते हैं। अमरावती कांप्लेक्स, लालपुरबड़े-बड़े डस्टबिन लगे हैं। लेकिन लोगों ने बाहर ही कचरा फेंक दिया। नगर निगम के लोग भी कचरा उठाने नहीं आए। अब कचरा फैलने लगा है, जिससे लोगों को पास से गुजरने में भी डर लगता है।
ओसीसी क्लब चौकओसीसी क्लब के चौक के पास ही पूरा कचरे का अंबार लगा है। जहां एक टूटा हुआ डस्टबिन लगा है। कचरा उठाव नहीं होने के कारण दुर्गध फैलने लगी है। आसपास के लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।