सिटी की कर्मयोगी महिलाओं को मिलेगा सम्मान
'दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट' का 'नारी टुडे अवार्ड' आज होटल बीएनआर चाणक्या में
समय - शाम 7 बजे से RANCHI (27 Oct) : कहा जाता है कि कर्म के जरिए तकदीर बदली जा सकती है। असंभव को संभव किया जा सकता है और मेहनत के बूते नयी इबारत लिखी जा सकती है। रांची की ऐसी कई महिलाओं ने अपने कर्म के बूते न केवल अपनी और अपने परिवार की तकदीर बदली है, बल्कि समाज को एक नयी दिशा भी दी है। ऐसी क्ब् कर्मयोगी महिलाओं का सम्मान शनिवार की शाम को होगा। मौका है 'दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट' के 'नारी टुडे अवार्ड' का। कार्यक्रम का आयोजन स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर चाणक्या में होगा। हर साल होता है सम्मान'दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट' की ओर से हर साल 'नारी टुडे अवार्ड' का आयोजन होता। इसमें सिटी की वैसी महिलाओं को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने अपने बलबूते मुकाम हासिल किया और दूसरों को भी अपने और समाज के विकास के प्रति सजग-समर्पित रहने को प्रेरित किया। शनिवार को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण और सिटी की मेयर आशा लकड़ा इन महिलाओं को सम्मानित करेंगी। इस मौके पर सम्मानित होने वाली महिलाओं के कार्यो का संक्षिप्त विवरण भी प्रस्तुत किया जायेगा। 'नारी टुडे अवार्ड' के प्रायोजक शील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर है।
इन महिलाओं का होगा सम्मान क्। डॉ स्वाति प्रभात ख्। विभा सिंह फ्। स्मिता झा ब्। वंदना कुमारी भ्। डॉ रूपाश्री पुरुषोत्तम म्। पिंकी प्रवीनता तिग्गा 7. आस्था किरण 8. अन्नु पोद्दार 9. संध्या बाग्ला क्0. सुषमा केरकेट्टा क्क्। अर्चना वर्मा क्ख्। दिव्या सिंह क्फ्। नीरा किशोर क्ब्। अर्चना कुमारी