कोई भी हो परेशानी, हेल्पलाइन नंबर है ना
RANCHI: पूरी राजधानी दुर्गा पूजा के माहौल में रंग चुकी हैं। ऐसे में मां के दर्शन के लिए पंडालों में भीड़ भी उमड़ रही है। यह देखते हुए जिला प्रशासन और हेल्थ डिपार्टमेंट ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद की जा सकेगी। इतना ही नहीं, पंडालों में लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सुरक्षा दस्ता के मेंबर्स को भी तैनात किया गया है। ऐसे में किसी तरह की परेशानी होने पर जारी किए गए नंबरों पर जानकारी दी जा सकती है। वहीं पंडालों में सुरक्षा दस्ता के सदस्य को आप अपनी समस्या बता सकते हैं। इससे वे आपकी समस्या दूर करने में मदद करेंगे।
इन नंबरों पर कर सकते है कॉल पुलिस : 100 फायर डिपार्टमेंट : 101 एंबुलेंस के लिए : 104 पुलिस कंट्रोल रूम : 2215855 डीसी : 2214001, 9431708333 एसएसपी : 2361172, 9431706136एसपी ग्रामीण : 2200238, 9431706138
सिटी एसपी : 2200898, 9431706137 ट्रैफिक एसपी : 2206266, 9431706140 आरएमसी ने बनाया कंट्रोल रूमपूजा की छुट्टियों के दौरान लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। सुबह 6 बजे से रात को दस बजे तक कंट्रोल रूम चालू रहेगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0651-2209089 भी जारी किया गया है। जहां से चापाकल रिपेयरिंग, लीकेज, इलीगल बोरिंग, टैंकर से पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी विशेष निर्देश दिया गया है। वहीं जरूरत पड़ने पर मैन पावर बढ़ाकर समस्याएं दूर की जाएंगी।