बेसहारों का सहारा बनने की छेड़ी मुहिम
RANCHI: पिस्का मोड़ में रहने वाले अंश जायसवाल (अक्की अंश) पेशे से एमआर हैं, लेकिन सोशल लाइफ में वह हर किसी के मददगार हैं। इसी जुनून में उन्होंने फेसबुक फ्रेंड्स के साथ मिलकर व्हाट्सएप पर आई सपोर्ट नामक ग्रुप बनाया जो आर्थिक मदद से लेकर हर प्रकार के सामान जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रहा है। सेंट जेवियर्स कालेज से बीकाम की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद करने की सोची और आज वह गरीबों और जरूरतमंदों को खाने-पीने और जरूरत के अन्य सामान भी उपलब्ध करा रहे है। उन्होंने बताया कि अपने लिए सभी जीते है कभी दूसरों के लिए भी जीकर देखो, अच्छा लगेगा।
फेसबुक पर भी पॉपुलरअक्की ने दो साल पहले फेसबुक पर एक ग्रुप बनाया था। जिसका नाम उन्होंने फ्रेंड्स हेल्पलाइन ग्रुप बाइ अक्की अंश रखा। धीरे-धीरे लोग इस ग्रुप से जुड़ते गए और आज ग्रुप में म्900 से ज्यादा मेंबर्स है। ग्रुप की तारीफ करते हुए मेंबर्स ने कहा कि वे लोगों की मदद करना चाहते थे लेकिन उनके पास कोई ऐसा प्लेटफार्म नहीं था। ऐसे में यह प्लेटफार्म काफी मददगार साबित होगा। आज ग्रुप में लोग जुड़ रहे है और मदद के लिए हाथ भी बढ़ा रहे है।
ग्रुप मेंबर्स कर रहे डोनेशनफेसबुक ग्रुप के चुने हुए मेंबर्स ने अक्की के साथ मिलकर बाद में एक व्हाट्सएप ग्रुप आई सपोर्ट बनाया। इसमें ब्ख् मेंबर्स है और सभी ने जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसमें मेंबर्स ने अपने विचार रखे और सहमति के बाद डोनेशन करना शुरू किया। इस ग्रुप में जॉब होल्डर्स से लेकर हाउस वाइफ भी बढ़चढ़कर डोनेशन कर रही हैं। वहीं उनका कहना है कि कई बार चाहते हुए भी वे लोगों की मदद नहीं कर पाते थे। अब वे इस प्लेटफार्म के माध्यम से जरूरतमंदों को हर चीज उपलब्ध कराएंगे।
कंबल व खाने की चीजें बांटीं अक्की ने बताया कि पहली बार हमने व्हाट्सएप ग्रुप पर क्ख् दिनों में ही क्9 हजार रुपए का कलेक्शन कर लोगों को कंबल और खाने की चीजें बांटी। अब उनकी हर महीने इस तरह की व्यवस्था करने की है, ताकि रांची में कहीं भी किसी जरूरतमंद को किसी चीज के लिए परेशानी न झेलनी पड़े। इसके लिए कोई भी इच्छुक व्यक्ति भ्00 रुपए डोनेट कर व्हाट्सएप ग्रुप आई सपोर्ट का मेंबर बन सकता है। आई सपोर्ट ग्रुप के मेंबर्स नीतीश कुमार साहू रागिनी गुप्ता अमन सिंह चौहान शुभांगी गुप्ता धनेश्वर साहू सृष्टि सिंह अभिमन्यु सिंह रीचा पांडेय पठान नाज सद्दाम श्रेयाकुणाल
प्रीति जायसवाल
प्रसून पात्रा बूबून अल्पना गुप्ता अशोक यादव राज साहू सोनाली शर्मा राज साहू मधु राय जावेद दीप्ति चक्रवर्ती रवि पांडेय समायरा संतोष कुमार अहाना कश्यप रीकिता केडिया उज्ज्वल साहू मधुमति साहू एकता शर्मा शान्वी शौर्या अकांक्षा परमार सुरभि गुहा राय भारती पासवान रीता साहू बिंदिया देवी श्रीजन साहू प्रिया साहू अंजलि साक्षी सिन्हा