रांची विधायक सीपी सिंह ने किया गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन आज शाम भजन संध्या का होगा आयोजन


रांची(ब्यूरो)। नेहरू बाल युवक संघ गणेश पूजा समिति कृष्णा नगर कॉलोनी में भव्य गणेश पूजा का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन रांची के विधायक सीपी सिंह ने किया। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतनारायण सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह, नंदकिशोर अरोड़ा एवं भीम प्रभाकर, राकेश शर्मा उपस्थित हुए। शाम 7 बजे महाआरती हुई और महा भोग का वितरण किया गया। गुरुवार शाम 7 बजे भजन संध्या कार्यक्रम मां भवानी ज्योत सेवा मंडल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। उसके बाद आरती अरदास एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में हर्ष अरोड़ा, रवनीत सिंह, धीरज किंगर, प्रणय किंगर, प्रभात विश्वास, प्रथम अरोड़ा, युग मिढा, प्रीत मिड्ढा, कुश किंगर, कृषि किंगर एवं मोहल्ले वासियों का सहयोग रहा। श्याम मंदिर में गूंजा गणपति बप्पा मोरया
हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्री गणेशजी की प्रतिमा तथा तैल चित्र को लाल गुलाब, रजनीगंधा, दूब की माला से सजाया गया। केसरिया चंदन, रोली, अक्षत का तिलक करके 11 प्रकार के मिष्ठान्न का प्रसाद समर्पित किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के खूब जयकारे लगे।श्रीगणेश कीर्तन


श्री श्याम मित्र मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नर्सरिया ने बताया कि रात में एक घंटे का श्रीगणेश कीर्तन करके शुद्ध घी के लड्डू का भोग लगाया गया। अध्यक्ष सुरेश सरावगी के सानिध्य में सर्वश्री श्रवण ढानढनिया, श्याम सुंदर शर्मा, गौरव अग्रवाल मोनू, अनिल नारनौली, रतन शर्मा, स्नेह पोद्दार, सलज अग्रवाल सोनू ने विघ्नहर्ता गणेशजी के भजनों का गायन किया। रात 9:30 बजे प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।श्री श्याम भंडारा 3 कोश्री श्याम मित्र मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर शनिवार को 26वें श्री श्याम भंडारे का आयोजन शाम 5 बजे से हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में होगा। श्री श्रवण गाड़ोदिया परिवार के संग भंडारे की सेवा समर्पित करेंगे। यह जानकारी मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने दी।

Posted By: Inextlive